न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

समाप्ति की ओर अग्रसर हुआ रोहित शर्मा का क्रिकेट युग, मुम्बई इंडियंस ने सौंपी हार्दिक पंड्या को कमान

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीतने का कमाल किया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 15 Dec 2023 6:57:11

समाप्ति की ओर अग्रसर हुआ रोहित शर्मा का क्रिकेट युग, मुम्बई इंडियंस ने सौंपी हार्दिक पंड्या को कमान

मुम्बई। वर्तमान में टीम इंडिया की टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के युग के अंत की शुरूआत एक दिवसीय विश्व कप 2023 का खिताब न जीत पाने के साथ ही शुरू हो गई थी। भारतीय क्रिकेट टीम के चयन बोर्ड ने विश्व कप 2023 के बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने वाली तीनों फार्मेट के टीमों के लिए तीन अलग-अलग व्यक्तियों को कमान सौंपी। जहाँ उन्होंने सूर्यकुमार यादव को टी-20 का कप्तान बनाया, वहीं एकदिवसीय मैचों की कमान केएल राहुल को सौंपी और टेस्ट टीम के लिए रोहित शर्मा को कप्तान नियुक्त किया। यहीं से रोहित युग की समाप्ति की शुरूआत हुई। चयन बोर्ड ने टी20 में रोहित शर्मा को नहीं चुना।

अब आईपीएल की फ्रेंचाइजी मुम्बई इंडियंस ने भी भारतीय क्रिकेट बोर्ड के नक्शे कदम पर चलते हुए आईपीएल की नीलामी से पहले बड़ा फैसला लिया है। उसने आगामी सीजन के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त किया है। हार्दिक टूर्नामेंट में रोहित शर्मा की जगह कमान संभालेंगे। रोहित 10 सालों तक मुंबई के कप्तान रहे। उन्होंने पांच बार टीम को चैंपियन भी बनाया। हार्दिक इससे पहले गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने दो बार टीम को फाइनल तक पहुंचाया। 2022 में गुजरात की टीम चैंपियन बनी थी और 2023 में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ फाइनल हारी थी। रोहित फ्रेंचाइजी के लिए आगामी सीजन में खेलेंगे।

रोहित की कप्तानी में पांच बार चैंपियन बनी थी मुंबई

रोहित शर्मा जब मुंबई इंडियंस के कप्तान बने थे तब यह टीम एक बार भी आईपीएल विजेता नहीं बनी थी, लेकिन हिटमैन के कप्तान बनते ही इस टीम की कायापलट हो गई और उनकी कप्तानी में इस टीम ने पांच बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीतने का कमाल किया था। आईपीएल में अपनी टीम को 5 बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा पहले कप्तान बने थे। रोहित शर्मा इस टीम के कप्तान साल 2013 में बने थे और उनका इस टीम के साथ बतौर कप्तान एक दशक का सुनहरा सफर खत्म हो गया।

बतौर कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी 10 साल तक की थी और इस दौरान उनकी कप्तानी में इस टीम ने 158 मैच खेले जिसमें इस टीम को 87 मैचों में जीत मिली थी जबकि 67 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था तो वहीं इस दौरान 4 मैच टाई रहे थे। मुंबई इंडियंस ने प्रेस रिलीज के जरिए रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने की घोषणा की और इस टीम के ग्लोबल हेड ऑफ परफार्मेंस महेला जयवर्धने ने कहा कि हमने भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया और रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया

भविष्य की तैयारी की दिशा में यह बड़ा कदम

मुंबई इंडियंस के ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस महेला जयवर्धने ने कहा कि भविष्य की तैयारी की दिशा में यह बड़ा कदम है। मुंबई इंडियंस को सचिन से लेकर हरभजन सिंह और रिकी पोंटिंग से लेकर रोहित शर्मा तक हमेशा असाधारण नेतृत्व मिला है, जिन्होंने तत्काल सफलता में योगदान देने के साथ-साथ भविष्य के लिए टीम को मजबूत करने पर भी नजर रखी है। इसी विचारधारा के अनुरूप हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे।

जयवर्धने ने की रोहित की तारीफ

जयवर्धने ने कहा, ''हम रोहित शर्मा के असाधारण नेतृत्व के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं। 2013 से मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में उनका कार्यकाल असाधारण से कम नहीं है। उनके नेतृत्व ने न केवल टीम को अद्वितीय सफलता दिलाई है बल्कि आईपीएल के इतिहास में सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक के रूप में अपनी जगह भी बनाई। उनके मार्गदर्शन में मुंबई अब तक की सबसे सफल और पसंदीदा टीमों में से एक बन गई। हम एमआई को और मजबूत करने के लिए मैदान के अंदर और बाहर उनके मार्गदर्शन और अनुभव की प्रतीक्षा करेंगे। हम हार्दिक पंड्या का एमआई के नए कप्तान के रूप में स्वागत करते हैं और उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।''

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत