न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20 WC: रोहित शर्मा ने की जीत के साथ शुरूआत, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज टीम ने जीत के साथ किया है। रोहित शर्मा आयरलैंड के खिलाफ मैच में 52 रनों की पारी खेलने के बाद जब रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे तब तक उनके बल्ले से कई बड़े रिकॉर्ड्स टूट चुके थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 06 Jun 2024 12:09:13

T20 WC: रोहित शर्मा ने की जीत के साथ शुरूआत, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज टीम ने जीत के साथ किया है। रोहित शर्मा आयरलैंड के खिलाफ मैच में 52 रनों की पारी खेलने के बाद जब रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे तब तक उनके बल्ले से कई बड़े रिकॉर्ड्स टूट चुके थे।

आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में जहां पहले गेंदबाजों का कमाल देखने को मिला तो वहीं इसके बाद खुद कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेलने के साथ टीम को एक आसान जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। इस मुकाबले में हिटमैन रोहित शर्मा के बल्ले से 37 गेंदों में 52 रनों की पारी देखने को मिली जिसमें उन्होंने 4 चौके और तीन छक्के भी लगाए। इसी के साथ रोहित ने एक ही मुकाबले में कई नए कीर्तिमान भी बना दिए, जिसमें वह अब टी20 इंटरनेशनल में जहां अपने 4000 रन पूरे करने में कामयाब हुए तो इस आंकड़े को छूने के लिए उन्होंने सबसे कम गेंदों का सामना किया।

T20I में पार किया 4000 का आंकड़ा

इस मैच में रोहित ने अपने टी20 इंटरनेशनल में 4000 रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया, जिसमें वह सबसे कम गेंदों में यहां तक पहुंचे हैं और उन्होंने इस मामले विराट कोहली और बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया है। रोहित ने अपने चार हजार रन पूरे करने के लिए जहां 2860 गेंदों का सामना किया तो वहीं विराट कोहली ने 2900 जबकि बाबर आजम ने 3079 गेंदें खेली थी।

T20I में लगाए 100 छक्के

रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहले ऐसे भारतीय कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने रनों का पीछा करते हुए फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेली है। वहीं आईसीसी के लिमिटेड ओवर्स टूर्नामेंट के इतिहास में रोहित शर्मा पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं, जिनके नाम 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है।

रोहित जहां इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 600 सिक्स लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं, तो वहीं भारतीय कप्तान के तौर पर टी20 में ये उनकी 42वीं जीत है, जिसमें उन्होंने एमएस धोनी को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं रोहित बतौर खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में प्लेइंग 11 का हिस्सा रहते हुए 300वीं जीत है, जिसमें वह विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के बाद इस मामले में तीसरे खिलाड़ी बने हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में पूरे किए 1000 रन

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में रोहित शर्मा अब तीसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 1000 रनों का आंकड़ा पार किया है। रोहित से पहले विराट कोहली और महेला जयवर्धने ने ही ये कारनामा किया था। वहीं रोहित अब टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा बार 50 प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 14वीं बार ये कारनामा देखने को मिला है। इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में रोहित दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके 10 बार 50 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल