न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में रोहित शर्मा ने दूसरी पारी में बनाए 28 रन, आशाओं को मिला बल

कप्तान रोहित शर्मा पर सभी की नजरें हैं, क्योंकि उनका फार्म गया हुआ है। पहली पारी में तो रोहित शर्मा कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन मैच की दूसरी पारी में उन्होंने दमदार पारी खेली। उनके बल्ले से ज्यादा रन तो नहीं बने, लेकिन उन्होंने अपनी स्टाइल में चौके और छक्के खूब लगाए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 24 Jan 2025 12:28:51

जम्मू कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में रोहित शर्मा ने दूसरी पारी में बनाए 28 रन, आशाओं को मिला बल

इस वक्त भारत और इंग्लैंड के बीच पांच T20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। लेकिन इस बीच फोकस रणजी ट्रॉफी के कुछ मुकाबलों पर है। इसका कारण ये है कि इसमें भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी खेलते हुए दिख रहे हैं।

कप्तान रोहित शर्मा पर सभी की नजरें हैं, क्योंकि उनका फार्म गया हुआ है। पहली पारी में तो रोहित शर्मा कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन मैच की दूसरी पारी में उन्होंने दमदार पारी खेली। उनके बल्ले से ज्यादा रन तो नहीं बने, लेकिन उन्होंने अपनी स्टाइल में चौके और छक्के खूब लगाए। रणजी ट्रॉफी में मुंबई और जम्मू कश्मीर के बीच मुकाबले में रोहित शर्मा जब पहली पारी में बल्लेबाजी के लिए आए तो उनके बल्ले से केवल तीन ही रन बने। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रोल किया जाने लगा। लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने कुछ अच्छे हाथ दिखाए। उन्होंने 28 रन की छोटी सी पारी खेली, लेकिन इस दौरान अपने अंदाज में दो चौके और तीन छक्के जड़ने का काम किया। इससे मैच देखने आए दर्शक काफी खुश और उत्साहित दिखे। हालांकि उम्मीद की जा रही थी कि वे अर्धशतक और शतक लगाएंगे, ऐसा नहीं हो सका।

यशस्वी जायसवाल भी कर रहे हैं अच्छा प्रदर्शन

इस बीच उनके जोड़ीदार और मुंबई के लिए ही रणजी खेलने वाले यशस्वी जायसवाल जरूर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद भी उन्होंने कमान संभाले रखी। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा अगला रणजी मुकाबला खेल पाते हैं कि नहीं। रोहित शर्मा अभी टी20 इंटरनेशनल टीम में तो नहीं हैं, लेकिन जब भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज होगी तो उसमें वे नजर आएंगे और कप्तानी करते हुए दिखेंगे। ऐसे में मुश्किल है कि वे दूसरा मुकाबला खेल पाएं।

टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ खेलनी है वनडे सीरीज

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 6 फरवरी को होगा। सीरीज में तीन मैच खेले जाने हैं। इसके बाद टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई चली जाएगी। इंग्लैंड वनडे सीरीज इसलिए अहम है, क्योंकि इससे चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी होगी। भारतीय टीम पिछले कुछ वक्त से वैसे भी काफी कम वनडे खेली है और आईसीसी टूर्नामेंट करीब है। ऐसे में ये एक अच्छा मौका होगा कि टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी प्रैक्टिस कर अपनी अपनी तैयारियों को आखिरी रूप दें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत