न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्ल्ड कप को लेकर रोहित शर्मा का असमंजस? फिर बुरी खबरों के लिए तैयार रहें: गावस्कर

सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा को लेकर सख्त संदेश दिया है। उनका कहना है कि अगर रोहित शर्मा 2027 के वनडे वर्ल्ड कप को लेकर असमंजस की स्थिति में बने रहते हैं, तो उन्हें आगे और बुरी खबरें सुनने को मिल सकती हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 06 Oct 2025 8:01:42

वर्ल्ड कप को लेकर रोहित शर्मा का असमंजस? फिर बुरी खबरों के लिए तैयार रहें: गावस्कर

भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा को लेकर सख्त संदेश दिया है। उनका कहना है कि अगर रोहित शर्मा 2027 के वनडे वर्ल्ड कप को लेकर असमंजस की स्थिति में बने रहते हैं, तो उन्हें आगे और बुरी खबरें सुनने को मिल सकती हैं। 4 अक्टूबर को शुभमन गिल को भारत की वनडे टीम की कमान सौंपी गई और रोहित को कप्तानी से हटा दिया गया।

इस बदलाव के ठीक बाद यह जानकारी सामने आई कि रोहित ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह 2027 के वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं। स्पोर्ट्स तक से बातचीत में गावस्कर ने कहा कि रोहित फिलहाल सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेलते हैं — वनडे। ऐसे में अगर वह अपनी भागीदारी को लेकर स्पष्ट नहीं हैं, तो चयनकर्ता भविष्य की तैयारी में उन्हें प्राथमिकता न देने का फैसला कर सकते हैं।

गावस्कर ने कहा, “अगर आप दो साल आगे के वर्ल्ड कप के लिए अब तक यह नहीं कह पा रहे कि आप उपलब्ध रहेंगे, तो बुरी खबरों के लिए तैयार रहना होगा। चयनकर्ता भी जानते हैं कि अब भारत ज्यादा वनडे मैच नहीं खेलता। अगर कोई खिलाड़ी केवल 5-7 वनडे खेलेगा, तो उसे बड़े टूर्नामेंट के लिए जरूरी अभ्यास और लय नहीं मिलेगी।” उन्होंने आगे कहा कि ऐसी स्थिति में घरेलू टूर्नामेंट जैसे विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा लेकर खुद को साबित करना ही एकमात्र विकल्प होगा।

गावस्कर ने यह भी जोड़ा कि रोहित शर्मा ने कप्तान के तौर पर काफी कुछ हासिल किया है। “वो चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुके हैं, टी20 वर्ल्ड कप भी। उनकी कप्तानी पर कोई सवाल नहीं है। लेकिन भविष्य की सोचते हुए एक युवा कप्तान की तैयारी ज़रूरी थी, और चयन समिति ने यही दृष्टिकोण अपनाया।”

उन्होंने यह भी बताया कि खुद रोहित शर्मा ने इस फैसले को स्वीकार किया है और आगे की योजना का समर्थन किया है।

अब 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा एक सामान्य खिलाड़ी के रूप में अपनी नई भूमिका की शुरुआत करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत