न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रोहित शर्मा के शेरों ने न्यूजीलैंड से लिया 25 साल पुराना बदला, Champions Trophy की चैंपियन बनी टीम इंडिया

टीम इंडिया ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता! रोहित शर्मा की शानदार कप्तानी और दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 10 Mar 2025 12:20:46

रोहित शर्मा के शेरों ने न्यूजीलैंड से लिया 25 साल पुराना बदला, Champions Trophy की चैंपियन बनी टीम इंडिया

टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 9 महीनों के भीतर दूसरी बड़ी ट्रॉफी जीत ली है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब हासिल करने के बाद, अब रोहित की अगुवाई में टीम इंडिया ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 9 मार्च को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार गेंदबाजी और कप्तान रोहित शर्मा की बेहतरीन पारी की बदौलत न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 25 साल पहले इसी टूर्नामेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार का बदला भी पूरा किया। इसके अलावा, भारत ने सबसे ज्यादा बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का नया रिकॉर्ड भी बना लिया।

लगभग 9 महीने पहले, रोहित शर्मा की कप्तानी में ही भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीतकर लंबे इंतजार को खत्म किया था। उस ऐतिहासिक जीत ने न सिर्फ टीम की भूख को बढ़ाया बल्कि उनके जज्बे को भी और मजबूत किया। इसी जज़्बे के साथ चैंपियंस ट्रॉफी में भी टीम इंडिया ने दमदार प्रदर्शन किया और पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच गंवाए बिना चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

स्पिनर्स ने कसा बल्लेबाजों पर शिकंजा

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में एक बार फिर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टॉस हार गए, लेकिन नतीजा वही निकला जो पिछले चार मैचों में हुआ था—टीम इंडिया की दमदार जीत। भारतीय स्पिनर्स ने इस बार भी रनों की गति पर ब्रेक लगाया और टीम को अहम सफलताएँ दिलाईं। वरुण चक्रवर्ती (2/45) ने भारत को पहली सफलता दिलाई, लेकिन असली कमाल कुलदीप यादव (2/40) ने किया। पूरे टूर्नामेंट में अपनी गेंदबाजी में निरंतरता की कमी के कारण आलोचनाओं का सामना कर रहे कुलदीप ने इस बार शानदार वापसी की। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर रचिन रवींद्र (37) को क्लीन बोल्ड कर दिया और फिर अगले ही ओवर में केन विलियमसन का विकेट भी झटक लिया।

इसके बाद डैरिल मिचेल (63) ने न्यूजीलैंड की पारी को संभालने की कोशिश की, जिसमें ग्लेन फिलिप्स (34) ने भी उनका साथ दिया। हालांकि, न्यूजीलैंड की टीम इससे पहले ही सस्ते में ढेर हो सकती थी, यदि टीम इंडिया ने इन दोनों बल्लेबाजों के कैच न छोड़े होते। भारत ने इस फाइनल मुकाबले में कुल 4 कैच ड्रॉप किए, लेकिन स्पिनर्स की कसी हुई गेंदबाजी ने न्यूजीलैंड को ज्यादा फायदा उठाने का मौका नहीं दिया। अंत में, माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंदों में नाबाद 53 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिससे न्यूजीलैंड 251 रन के प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुँचने में कामयाब रहा।

फाइनल में रोहित का जलवा

टीम इंडिया को इस बड़े मुकाबले में अपने कप्तान रोहित शर्मा से एक शानदार पारी की उम्मीद थी—और इस बार उन्होंने निराश नहीं किया। पूरे टूर्नामेंट में उनके बल्ले से कोई बड़ी पारी नहीं आई थी, और फाइनल मैचों में भी वे अब तक अर्धशतक तक नहीं बना सके थे। साथ ही, उनके संन्यास को लेकर अटकलें भी जोरों पर थीं। ऐसे में रोहित (76) ने इस मौके को पूरी तरह भुनाया और अपने आक्रामक अंदाज से न्यूजीलैंड को शुरू से ही दबाव में ला दिया। उन्होंने तेज़ अर्धशतक जड़ते हुए शुभमन गिल (31) के साथ शतकीय साझेदारी कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई।

हालांकि, इसके बाद टीम इंडिया को दो झटके जल्दी-जल्दी लगे—शुभमन गिल के आउट होते ही विराट कोहली (1) भी पवेलियन लौट गए। जल्द ही कप्तान रोहित भी अपना विकेट गंवा बैठे, जिससे भारत थोड़ा दबाव में आ गया। लेकिन श्रेयस अय्यर (48) और अक्षर पटेल (29) ने 61 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला। श्रेयस अर्धशतक से चूक गए और अक्षर भी जल्द ही आउट हो गए, लेकिन इसके बाद केएल राहुल (34 नाबाद) और हार्दिक पंड्या ने टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। जीत से ठीक पहले हार्दिक आउट हुए, मगर राहुल ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर टीम इंडिया को चैंपियन बना दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत