न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने संन्यास की सम्भावनाओं पर रोहित शर्मा ने खुद लगाया विराम, कहा कुछ साल और खेलना चाहता हूँ

कहा तो यह भी जाने लगा था कि यह T20WC रोहित शर्मा का आखिरी विश्व कप होगा। इसके बाद संभवत: वो T20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 15 May 2024 6:23:47

अपने संन्यास की सम्भावनाओं पर रोहित शर्मा ने खुद लगाया विराम, कहा कुछ साल और खेलना चाहता हूँ

आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा के प्रदर्शन को लेकर सवाल उठने लगे। शुरूआती मैचों में रोहित ने बेहतरीन प्रर्दशन किया लेकिन उसके बाद उनका बल्ला खामोश हो गया। उनके बल्ले की खामोशी ने आगामी 1 जून से शुरू होने वाले T20WC में टीम इंडिया के प्रदर्शन पर सवालिया निशान लगा दिए। कहा तो यह भी जाने लगा था कि यह T20WC रोहित शर्मा का आखिरी विश्व कप होगा। इसके बाद संभवत: वो T20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। रोहित शर्मा के प्रति व्यक्त की जा रही सम्भावनाओं पर अब स्वयं रोहित शर्मा ने ही स्पष्टीकरण दे दिया है।

इंडियन प्रीमियर लीग के बाद भारतीय टीम को रोहित शर्मा की अगुवाई में आईसीसी टी20 विश्व कप में खेलना है। पिछले साल भारत में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने टीम को अपनी कप्तानी में फाइनल तक पहुंचाया था। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का यह आखिरी विश्व कप माना जा रहा है। ऐसे में सवाल यह भी उठ रहे हैं कि क्या कप्तान साहब इस मेगा टूर्नामेंट के बाद करियर पर विराम लगाएंगे। इसका जवाब किसी और ने नहीं खुद रोहित शर्मा ने दिया है।

1 जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में इस बार के आईसीसी टी20 विश्व कप की शुरुआत होने जा रही है। 29 जून तक खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में भारत को एक बार फिर से जीत का दावेदार माना जा रहा है। रोहित शर्मा लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप में टीम को चैंपियन बनाने का इरादा लेकर उतरेंगे। पिछली बार टीम इंडिया के हाथ निराशा लगी थी. कोच राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा दोनों के लिए यह आखिरी मौके के तौर पर देखा जा रहा है।

दुबई आई 103.8 से बात करते हुए रोहित शर्मा ने अपने संन्यास की योजना का खुलासा किया। उन्होंने कहा- मैंने अपने क्रिकेट करियर के दौरान काफी उतार चढ़ाव देखा है बल्कि ऐसा कहें कि ज्यादातर उतार देखा है तो सही होगा। मेरे हिसाब से यह सही भी है क्योंकि जो भी आज मैं बन पाया हूं, वो चाहे अपने परिवार के लिए हो, दोस्त के लिए हो या फिर इस दुनिया के लिए, इसके पीछे की वजह सिर्फ वो है जो मैंने अपने बीते सालों में देखा है। बुरे वक्त के दौरान जो भी देखा उसने ही मुझे वो इंसान बनाया जो आज हूं।

जब मेरा बुरा वक्त चल रहा था तो मुझे अपने आप पर ही शक होने लगा था। क्या मैं इस जगह के लिए बना भी हूं। यहां क्या कर रहा हूं मैं। फिर अपने बुरे हालात से सीख लेकर खुद को बेहतर बनाया और आगे बढ़ा। आज मुझे 17 साल से ज्यादा क्रिकेट खेलते हुए हो गए और आगे भी अभी कुछ साल और खेलना चाहता हूं। क्रिकेट की दुनिया को काफी कुछ और देने की इच्छा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल