न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KKR के खिलाड़ियों और कोच से रोहित शर्मा ने की लंबी बातचीत, फोटो वायरल, अगले सत्र को लेकर जगी सम्भावनाएँ

बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा की यह बातचीत बहुत लम्बे समय तक हुई। इन तस्वीरों को देखने के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं आगामी वर्ष IPL में रोहित शर्मा मुम्बई इंडियंस के स्थान पर KKR की ओर मैदान में उतरते नजर आएंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 12 May 2024 4:05:11

KKR के खिलाड़ियों और कोच से रोहित शर्मा ने की लंबी बातचीत, फोटो वायरल, अगले सत्र को लेकर जगी सम्भावनाएँ

सोशल मीडिया पर इन दिनों रोहित शर्मा की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह मुम्बई इंडियंस के मैच हारने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों से आराम से बातचीत कर रहे हैं। इस बैठक की बातचीत का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि इस बैठक में KKR के कोच भी शामिल हैं। कोलकाता इस मैच में विजय हासिल करने के बाद प्लेऑफ में पहुँच गई है। बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा की यह बातचीत बहुत लम्बे समय तक हुई। इन तस्वीरों को देखने के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं आगामी वर्ष IPL में रोहित शर्मा मुम्बई इंडियंस के स्थान पर KKR की ओर मैदान में उतरते नजर आएंगे।

दरअसल, इस सीजन की शुरूआत से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को अपना कप्तान बनाया। जिसके बाद खबरों में दावा किया गया कि रोहित शर्मा खुश नहीं हैं। बहरहाल, अब सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के आधार पर कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा अगले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हो सकते हैं।

वहीं, इस पर कोलकाता नाइट राइडर्स स्पोर्ट स्टाफ का हिस्सा रह चुके पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम का भी बयान आया है। वसीम अकरम ने कहा कि मुझे लगता है रोहित शर्मा अगले सीजन मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं होंगे। मैं इस बल्लेबाज को कोलकाता नाइट राइडर्स में देखना पसंद करूंगा। रोहित शर्मा को बतौर ओपनर, गौतम गंभीर को मेंटर और श्रेयस अय्यर को कप्तान के तौर पर देखना शानदार अहसास होगा। इसके अलावा ईडेन गार्डेन्स की पिच रोहित शर्मा को पसंद आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार

दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा

‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’

UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल