न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंजमाम के बेतुके बयान पर भड़के रोहित शर्मा, दी दिमाग खुला रखने की सलाह

रोहित से जब इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच की पूर्व संध्या पर इंजमाम के आरोप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज को अपना दिमाग खुला रखने की सलाह दी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 27 Jun 2024 10:51:21

इंजमाम के बेतुके बयान पर भड़के रोहित शर्मा, दी दिमाग खुला रखने की सलाह

T20WC 2024 में भारतीय टीम लगातार कामयाबी की सीढ़ी चढ़ रही है। वनडे विश्व कप 2023 की तरह टीम इंडिया टी20 विश्व कप में अब तक अजेय है। हालांकि, वनडे विश्व कप 2023 की तरह एक चीज और है जो भारतीय टीम का पीछा नहीं छोड़ रही है। वह है पड़ोसी मुल्क यानी पाकिस्तान की ओर से बेतुकh बयानबाजी। वनडे विश्व कप के दौरान पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स ने टीम इंडिया पर गेंद बदलने और पिच बदलने के आरोप लगाए थे। हालांकि, इसके बाद उनकी जमकर थू-थू हुई थी।

T20WC में आस्ट्रेलिया को भारत के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच के दौरान बेहतरीन बेमिसाल पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत आस्ट्रेलिया को हराने में सफल रहा। अब पाकिस्तान के महान खिलाड़ियों में शुमार इंजमाम उल हक की ओर बेतुका बयान सामने आया है। उन्होंने भारत पर गलत तरीके से रिवर्स स्विंग प्राप्त करने का आरोप लगाया था। इस पर भारतीय कप्तान ने इंजमाम के बोलने के स्टाइल से उन्हें जवाब दिया है। रोहित शर्मा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक के इस आरोप को खारिज कर दिया कि उनकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप सुपर-8 मैच में रिवर्स स्विंग हासिल करने के लिए गेंद से छेड़छाड़ की थी।

भारत ने सोमवार को ग्रोस आइलेट में ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इस मैच में तीन विकेट लिए थे। इंजमाम ने पाकिस्तान के एक चैनल पर चर्चा के दौरान अर्शदीप सिंह और भारतीय टीम पर गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था।

इंजमाम ने कहा, 'जब अर्शदीप 15वां ओवर कर रहा था तो गेंद रिवर्स स्विंग हो रही थी। किसी मैच में नई गेंद इतनी जल्दी रिवर्स स्विंग नहीं होती है। इसका मतलब है कि गेंद को 12वें-13वें ओवर तक इसके लिए तैयार किया गया था। उस वक्त तक गेंद रिवर्स स्विंग के लिए तैयार थी। अंपायरों को अपनी आंखें खुली रखनी होगी और देखना होगा क्या चल रहा है।'

रोहित से जब इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच की पूर्व संध्या पर इंजमाम के आरोप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज को अपना दिमाग खुला रखने की सलाह दी। रोहित ने कहा, 'यहां के विकेट काफी सूखे हुए और सख्त हैं। यहां की परिस्थितियों के कारण 12-15 ओवरों में गेंद रिवर्स स्विंग होगी। यह सभी टीमों के लिए हो रहा है, अकेले हमारे लिए नहीं। आपको अपना दिमाग खुला रखने की जरूरत है। (रोहित ने यहां इंजमाम के बोलने के तरीके का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा- समटाइम्स दिमाग को खोलना जरूरी है।) यह ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड नहीं है।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल