न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फाइनल में पहुँचने के साथ ही रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बने दुनिया के पहले कप्तान, विराट और जडेजा भी रहे आगे

फाइनल में पहुंचकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की है और वो सभी ICC टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 05 Mar 2025 4:34:00

फाइनल में पहुँचने के साथ ही रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बने दुनिया के पहले कप्तान, विराट और जडेजा भी रहे आगे

रोहित शर्मा के अगुआई में भारतीय टीम ने रविवार, 4 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात देकर 5 वीं बार फाइनल में पहुंच गई। इससे पहले टीम इंडिया 2000, 2002, 2013 और 2017 के फाइनल में पहुंच चुकी है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में भारत ने 265 रनों के लक्ष्य को 6 विकेट खोकर 48।1 ओवर में हासिल कर लिया और कंगारुओं को 4 विकेट से मात देकर उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास

इस मैच में रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए हैं। फाइनल में पहुंचकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की है और वो सभी ICC टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं। इससे पहले रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (2023), वनडे विश्व कप (2023) और टी20 विश्व कप (2024) में क्वालीफाई कर चुकी है।

रोहित ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया

इसके अलावा रोहित ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है और वो अब आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अब तक यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम था। रोहित शर्मा के नाम 65 छक्के हैं जबकि क्रिस गेल 64 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

कोहली ने भी अपने नाम किए कई रिकॉर्ड

जडेजा और रोहित के अलावा कोहली ने भी इस मैच में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए है। कोहली अब चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में 17 मैचों की 16 पारियों में 1 शतक और 5 अर्धशतकों को साथ 702* रन बना चुके हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम था, जिन्होंने 10 मैचों में 3 शतक और 3 अर्धशतकों के साथ 701 रन बनाए थे। कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले सेमीफाइनल में 84 रनों की शानदार इनिंग खेली थी।

इस के अलावा विराट ने फील्डिंग करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वो टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट ने अब तक सभी प्रारूपों में 336* कैच लिए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ (334 कैच) के नाम था। विराट ने अपने 549वें मैच में यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत