न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए रोहित को कप्तानी, कोहली को आराम, बांगड़ बने RCB के कोच

भारतीय क्रिकेट टीम का टी20 विश्व कप में सफर खत्म हो चुका है। अब उसे 17 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 09 Nov 2021 9:19:13

न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए रोहित को कप्तानी, कोहली को आराम, बांगड़ बने RCB के कोच

भारतीय क्रिकेट टीम का टी20 विश्व कप में सफर खत्म हो चुका है। अब उसे 17 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज खेलनी है। आज मंगलवार को इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया। रोहित शर्मा नए कप्तान बनाए गए हैं, जबकि लोकेश राहुल को उपकप्तानी सौंपी गई है। आईपीएल-14 में धूम मचाने वाले ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आवेश खान को पहली बार भारतीय टीम में मौका दिया गया है। वेंकटेश कोलकाता नाइट राइडर्स और आवेश दिल्ली कैपिटल्स टीम के सदस्य थे। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की छुट्टी हो गई है। हार्दिक विश्व कप में फॉर्म और फिटनेस दोनों के साथ संघर्ष कर रहे थे।

लेग स्पिनर राहुल चाहर को भी बाहर कर दिया गया है, जबकि उन्हें विश्व कप में एक भी मैच नहीं खिलाया गया। टी20 विश्व कप के बाद इस फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने की घोषणा कर चुके विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है। यह फुल टाइम कोच के रूप में राहुल द्रविड़ की पहली सीरीज होगी। टी20 सीरीज के बाद दो टेस्ट की सीरीज भी खेली जाएगी। माना जा रहा है कि कोहली को पहले टेस्ट के लिए भी रेस्ट दिया जाएगा और रोहित ही उसमें कप्तानी संभालेंगे। इस बीच, दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने वाली इंडिया ए टीम भी चुन ली गई है। वहां दोनों टीमों के बीच तीन चार दिवसीय मैच खेले जाएंगे।

rohit sharma,newzealand,team india,sanjay bangar,virat kohli,lokesh rahul,sports news in hindi

ये हैं भारत की टी20 और ए टीम

टी20 टीम :
रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, ईशान किशन, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज।

इंडिया ए टीम : प्रियांक पंचाल (कप्तान), पृथ्वी शॉ, अभिमन्यु ईश्वरन, देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, बाबा अपराजित, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), कृष्णप्पा गौतम, राहुल चाहर, सौरभ कुमार, नवदीप सैनी, उमरान मलिक, ईशान पोरेल, अरजान नागवसवाला।

rohit sharma,newzealand,team india,sanjay bangar,virat kohli,lokesh rahul,sports news in hindi

आरसीबी में माइक हेसन की जगह लेंगे संजय बांगड़

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने भारत के पूर्व ऑलराउंडर और बल्लेबाजी सलाहकार संजय बांगड़ को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सेशन के लिए मुख्य कोच नियुक्त किया है। आरसीबी ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। बांगड़, माइक हेसन की जगह लेंगे जो क्रिकेट ऑपरेशंस के डायरेक्टर के रूप में टीम में बने रहेंगे। हेसन ने यूएई में आईपीएल-14 के दूसरे चरण के लिए मुख्य कोच की अतिरिक्त भूमिका निभाई थी। आरसीबी ने कहा कि बांगड़ अगले दो साल के लिए आरसीबी के मुख्य कोच के रूप में टीम के साथ होंगे। वे वैसे भी बल्लेबाजी सलाहकार के तौर पर टीम से जुड़े हुए हैं। बांगड़ ने कहा कि हेड कोच के रूप में इतनी बड़ी फ्रेंचाइजी में सर्विस देना एक सम्मान और शानदार अवसर है।

मैंने टीम में कुछ असाधारण और प्रतिभाशाली सदस्यों के साथ काम किया है और इस टीम को अगले स्तर तक ले जाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता। आईपीएल मेगा ऑक्शन और उसके बाद के सीजन में बहुत काम किया जाना है, लेकिन मुझे यकीन है कि मैनेजमेंट और सहयोगी स्टाफ के निरंतर समर्थन के साथ हम दुनियाभर में फैंस को निराश नहीं होने देंगे। मैं फैंस को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम एक मजबूत टीम बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और ट्रॉफी जीतने के लंबे समय से सपने को पूरा करेंगे। उल्लेखनीय है कि आरसीबी ने आज तक आईपीएल का खिताब नहीं जीता। कोहली ने इस सीजन में अंतिम बार टीम की कप्तानी की।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत