न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

14 महीने बाद टी20 में बतौर कप्तान वापसी कर सकते हैं रोहित शर्मा

वर्ष 2022 में खेले गए टी20 विश्व कप के बाद से टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा टी20 मैचों से दूर हैं। प्राप्त समाचारों के अनुसार रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज से वापसी की तैयारी में हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 02 Jan 2024 6:46:07

14 महीने बाद टी20 में बतौर कप्तान वापसी कर सकते हैं रोहित शर्मा

वर्ष 2022 में खेले गए टी20 विश्व कप के बाद से टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा टी20 मैचों से दूर हैं। प्राप्त समाचारों के अनुसार रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज से वापसी की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है उनकी यह वापसी बतौर कप्तान होगी। अगर ऐसा होता है यह उनकी 14 महीने बाद फटाफट क्रिकेट में उनका कमबैक होगा।

रोहित ने नवंबर 2022 में खेला था आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में बतौर कप्तान ही वापसी करेंगे। भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 11 जनवरी से इस सीरीज का आगाज करेगी। साउथ अफ्रीका दौरा खत्म होने के बाद टीम की घोषणा कर दी जाएगी। बता दें कि रोहित ने 10 नवंबर 2022 को ही आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। रोहित उसके बाद से ही टी20 मैच नहीं खेले हैं।

हार्दिक और सूर्यकुमार यादव हैं चोटिल

रोहित शर्मा के कमबैक की अटकलें इसलिए भी जोर पकड़ रही हैं क्योंकि उनकी गैरमौजूदगी में अब तक हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव ने टी20 की कप्तानी की थी, लेकिन अब ये दोनों ही खिलाड़ी चोटिल हैं। ऐसे में रोहित के कमबैक की संभावना बहुत ज्यादा है। हार्दिक पंड्या को वर्ल्ड कप के दौरान चोट लगी थी जबकि सूर्यकुमार यादव साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में चोटिल हुए।

रोहित की तरह विराट भी हैं 14 महीने से टी20 क्रिकेट से दूर

बता दें कि रोहित शर्मा के साथ-साथ विराट कोहली भी पिछले 14 महीने से टी20 क्रिकेट नहीं खेले हैं। विराट और रोहित आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ 2022 टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल ही खेले थे। उस मैच में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 10 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। तब से दोनों खिलाड़ी वनडे फॉर्मेट पर ध्यान केंद्रित किए हुए थे, लेकिन अब जब इसी साल जून में टी20 वर्ल्ड कप होना है तो विराट और रोहित की टी20 में वापसी हो सकती है।

ये है भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

11 जनवरी- पहला टी20 मोहाली में खेला जाएगा।

14 जनवरी को दूसरा टी20 इंदौर में खेला जाएगा।

17 जनवरी को तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाएगा।

सभी मुकाबले शाम सात बजे से शुरू होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल