न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तरह से कंट्रोल किया जा सकता है रोहित शर्मा को, मार्क वुड ने बताया तरीका

मार्क वुड ने पिचों की प्रकृति धीमी होने के बावजूद उनकी रणनीति में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा, ‘हां, जब मैं मैदान पर उतरूंगा तो परिस्थितियों का आकलन किया जाएगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 23 Jan 2024 7:15:17

इस तरह से कंट्रोल किया जा सकता है रोहित शर्मा को, मार्क वुड ने बताया तरीका

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने मंगलवार 23 जनवरी 2024 को कहा कि उनके लिए रोहित शर्मा को वश में करना अहम होगा और टीम की योजना 5 मैच की टेस्ट सीरीज में भारत को उसके घर में मात देने की है। पहला टेस्ट गुरुवार 25 जनवरी 2024 से हैदराबाद में खेला जाना है। मार्क वुड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी बताया कि शॉर्ट-पिच गेंदों का विवेकपूर्ण तरीके से इस्तेमाल कर रोहित शर्मा को कंट्रोल किया जा सकता है।

मार्क वुड ने पिचों की प्रकृति धीमी होने के बावजूद उनकी रणनीति में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा, ‘हां, जब मैं मैदान पर उतरूंगा तो परिस्थितियों का आकलन किया जाएगा। यहां बाउंसर का कम ही इस्तेमाल होता है, लेकिन पिच कभी-कभी दोहरी गति वाली हो सकती है। यदि यह धीमी भी है तो गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, क्योंकि बल्लेबाज को शॉट खेलने में दिक्कत होगी।’

शॉर्ट गेंदों के खिलाफ बहुत अच्छा खेलते हैं रोहित

मार्क वुड ने कहा, ‘मुझे पता है कि रोहित जैसा खिलाड़ी शॉर्ट गेंद के खिलाफ कितना अच्छा है। इसका मतलब यह नहीं है कि मैं बाउंसर नहीं फेंकूंगा। इसका मतलब सिर्फ यह है कि मुझे बेहद सटीक होना होगा और सही समय पर गेंदबाजी करनी होगी।’ कप्तान बेन स्टोक्स और कोच ब्रेंडन मैकुलम के नेतृत्व में इंग्लैंड आक्रामक क्रिकेट खेल रहा है, लेकिन मार्क वुड ने कहा कि टीम परिस्थितियों के अनुकूल ढलने को भी तैयार है।

मौका देखकर वार करने की अपनाएंगे रणनीति

मार्क वुड ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम खेल को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। मुझे लगता है कि कभी-कभी यह समझदारी होती है कि आप अपनी स्थिति मजबूत करो और फिर जब मौका आए तो (भारत पर) वापस दबाव डालो।’ डरहम के 34 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि दबाव से निपटना भी यह तय करने में अहम होगा कि क्या इंग्लैंड भारतीय सरजमीं पर इतिहास रचेगा, जैसा कि उन्होंने 2022 के अंत में पाकिस्तान के खिलाफ किया था।

दबाव झेलने के लिए तैयार है इंग्लैंड

मार्क वुड ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह सब जरूरत के समय दबाव झेलने के बारे में है, शायद जब भारतीय बल्लेबाज शीर्ष पर हों। हमें उसको झेलना होगा और जब समय हो तो फिर से आक्रमण करना होगा। बैट और बॉल दोनों के साथ ऐसा ही है।’ इंग्लैंड 2022 में पाकिस्तान को 3-0 से हरा उसके घर में क्लीन स्वीप करने वाली पहली विदेशी टीम बनी थी।

इंग्लैंड ने भारत में पिछली टेस्ट सीरीज 2012-13 में एलिस्टेयर कुक की कप्तानी में जीती थी। मार्क वुड ने कहा, ‘हम यहां की चुनौतियों को जानते हैं। वे (भारत) अपने घर में बहुत कम हारते हैं। मुझे लगता है कि यह हमारे लिए फ्री हिट की तरह है जहां हम कुछ अलग करने की कोशिश कर सकते हैं।’

हमारे पास इतिहास रचने का मौका

उन्होंने कहा, ‘हमने हाल ही में पाकिस्तान में इतिहास रचा। हर मैच जीतने वाली पहली टीम बने, इसलिए यह कुछ ऐतिहासिक करने और भारत को उनकी ही परिस्थितियों में हराने का एक और मौका है।’ मार्क वुड ने इस श्रृंखला के लिए इंग्लैंड की तैयारियों की कमी से जुड़ी चिंताओं को खारिज किया। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड की टीम ने अबुधाबी में शिविर में अच्छी तैयारी की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत