न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रोहित ने आज ही के दिन बनाया था तूफानी रिकॉर्ड, यह गेंदबाज मानता है भारतीय ओपनर को सबसे मुश्किल बल्लेबाज

दाएं हाथ के स्टार भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने चार साल पहले आज ही के दिन यानी 22 दिसंबर 2017 को टी20 इंटरनेशनल में सबसे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 Dec 2021 12:45:08

रोहित ने आज ही के दिन बनाया था तूफानी रिकॉर्ड, यह गेंदबाज मानता है भारतीय ओपनर को सबसे मुश्किल बल्लेबाज

दाएं हाथ के स्टार भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने चार साल पहले आज ही के दिन यानी 22 दिसंबर 2017 को टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से अपने नाम किया था। श्रीलंकाई गेंदबाज रोहित के रौद्र रूप का शिकार हुए थे। रोहित ने 35 गेंद में ही 100 रन ठोक दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मिलर की बराबरी की थी। मिलर ने अक्टूबर 2017 में यह कमाल किया था। 30 अगस्त 2019 को चेक रिपब्लिक के सुदेश विक्रमसेकरा ने भी 35 गेंद पर ही सेंचुरी बना रोहित-मिलर की बराबरी कर ली। चलिए अब बात करते हैं रोहित के कीर्तिमान की। तब रोहित कप्तान थे।

बतौर कप्तान सबसे तेज शतक रोहित के खाते में है। इस मैच में रोहित ने 43 गेंद में 118 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 10 छक्के और 12 चौके जमाए। ओवरऑल टी20 फॉर्मेट में सबसे तेज शतक के मामले में रोहित संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल पहले नंबर पर हैं। गेल ने 2013 में आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए 30 गेंद में ही सैकड़ा उड़ा दिया था।

rohit sharma,shadab khan,t20 century,india,sri lanka,pakistan,sports news in hindi

शादाब खान ने रोहित और इन्हें बताया सबसे मुश्किल बल्लेबाज

पाकिस्तान के उपकप्तान दाएं हाथ के ऑलराउंडर शादाब खान ने बताया है कि उन्हें किस भारतीय बल्लेबाज के सामने गेंदबाजी करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ट्विटर पर सवाल-जवाब सेशन के दौरान शादाब से पूछा गया कि उन्हें किन बल्लेबाजों के सामने गेंदबाजी करने में सबसे ज्यादा मुश्किलें आती हैं। शादाब ने दो दिग्गज बल्लेबाजों का नाम लिया। इनमें से एक रोहित शर्मा हैं तो दूसरे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर हैं। उल्लेखनीय है कि रोहित की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में होती है। उन्होंने वर्ष 2019 के वनडे विश्व कप में पांच शतक लगाए थे जो एक रिकॉर्ड है।

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 140 रन की शानदार पारी खेली थी। रोहित ने स्पिनर शादाब के खिलाफ काफी रन बनाए थे। उन्होंने शादाब के पहले ही ओवर में जमकर चौके-छक्के बटोरे थे। आपको बता दें कि वार्नर भी रोहित की ही तरह काफी खतरनाक बल्लेबाज हैं। हाल ही में उन्होंने यूएई में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में जबरदस्त बल्लेबाजी की थी और मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे। वार्नर ने सात मैच में 289 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया को खिताब जिताने में अहम योगदान दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत