Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023 : विश्व कप में रोहित ने किया अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड, अजहरूद्दीन को पीछे छोड़ा

वनडे क्रिकेट विश्व कप में भारत को विजेता बनाने का सपना संजोकर मैदान में उतरे टीम इंडिया के हिट मैन रोहित शर्मा ने आज अपने पहले मुकाबले में बिना खेले ही एक रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफलता प्राप्त कर ली।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 08 Oct 2023 7:04:49

World Cup 2023 : विश्व कप में रोहित ने किया अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड, अजहरूद्दीन को पीछे छोड़ा

चेन्नई। वनडे क्रिकेट विश्व कप में भारत को विजेता बनाने का सपना संजोकर मैदान में उतरे टीम इंडिया के हिट मैन रोहित शर्मा ने आज अपने पहले मुकाबले में बिना खेले ही एक रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफलता प्राप्त कर ली। उन्होंने इस मामले में अपने हमवतन और पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन को पीछे छोड़ा है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 के हाईवोल्टेज मुकाबले में मेजबान भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से हो रहा है। इस मैच में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं। रोहित के लिए ये बतौर कप्तान वर्ल्ड कप में पहला मुकाबला है।

रोहित ने नाम किया अनोखा रिकॉर्ड


रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तानी के लिए उतरते ही वर्ल्ड कप इतिहास में कप्तानी करने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं। रोहित की उम्र इस वक्त 36 साल और 161 दिन है। उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान मोहम्मद अजरुद्दीन को पीछे छोड़ा है। 1999 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले अजरुद्दीन की उम्र 36 साल और 124 दिन थी।

वर्ल्ड कप मैच में भारत के लिए सबसे उम्रदराज कप्तान

36 साल 161 दिन- रोहित शर्मा (2023)

36 साल 124 दिन- मोहम्मद अजहरुद्दीन (1999)

34 साल 71 दिन- राहुल द्रविड़ (2007)

34 साल 56 दिन- एस वेंकटराघवन (1979)

33 साल 262 दिन- एमएस धोनी (2015)

बतौर खिलाड़ी खेले दो वर्ल्ड कप


रोहित शर्मा ने इससे पहले बतौर खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए दो वर्ल्ड कप खेले हैं। रोहित को 2011 वर्ल्ड कप के वक्त टीम में जगह नहीं मिल पाई थी। लेकिन इसके बाद ये खिलाड़ी 2015 में एमएस धोनी की कप्तानी में और फिर 2019 में विराट कोहली की कप्तानी में खेला था। दोनों ही मौकों पर टीम इंडिया सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई। रोहित वर्ल्ड कप 2019 में सबसे ज्यादा रन (648) बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology