न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘हैरान मत होना अगर रोहित और कोहली अगले मैच में...’, भारत की हार के बाद सुनील गावस्कर का बड़ा बयान

‘हैरान मत होना अगर रोहित और कोहली अगले मैच में धमाका करें…’, भारत की हार के बाद सुनील गावस्कर ने रोहित और कोहली का समर्थन किया। जानें पर्थ वनडे में उनका प्रदर्शन और एडिलेड में होने वाले अगले मैच की संभावनाएं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Oct 2025 10:24:54

‘हैरान मत होना अगर रोहित और कोहली अगले मैच में...’, भारत की हार के बाद सुनील गावस्कर का बड़ा बयान

पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की टीम को हार का सामना करना पड़ा, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही फ्लॉप रहे। रोहित शर्मा 14 गेंदों में केवल 8 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कोहली अपना स्कोर भी नहीं खोल पाए। बारिश से प्रभावित इस 26 ओवर के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की।

रोहित और कोहली का प्रदर्शन

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में मैच विजयी पारी खेलने के बाद रोहित शर्मा रविवार को पहला इंटरनेशनल मैच खेलने उतरे। पर्थ की उछाल भरी पिचों पर उन्हें शुरुआत में ही मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रोहित बड़ी पारी नहीं खेल पाए और जोश हेज़लवुड की गेंद पर स्लिप में कैच दे बैठे। इसके बाद तीसरे नंबर पर आए विराट कोहली भी 224 दिन बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में लौटे, लेकिन केवल 8 गेंदें खेलकर शून्य पर आउट हुए।

सुनील गावस्कर का बयान

पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने रोहित और कोहली के प्रदर्शन को लेकर समर्थन जताया। इंडिया टुडे से बातचीत में उन्होंने कहा, "पर्थ की पिच ऑस्ट्रेलिया की सबसे उछाल भरी पिचों में से एक है। यह आसान नहीं है, खासकर उन खिलाड़ियों के लिए जो कई महीनों से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के लिए भी यह चुनौतीपूर्ण था, जो लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं।"

गावस्कर ने आगे कहा, "टीम इंडिया अभी भी मजबूत है। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। अगर रोहित और कोहली अगले मैच में बड़ा स्कोर करते हैं तो हैरानी नहीं होगी। जैसे-जैसे वे ज्यादा खेलेंगे, नेट्स पर अधिक समय बिताएंगे और रिजर्व गेंदबाजों से अभ्यास करेंगे, उनकी लय जल्दी लौट आएगी। एक बार रन बनना शुरू हो जाए, तो टीम इंडिया का स्कोर 300 या उससे अधिक तक जा सकता है।"

एडिलेड में दूसरा वनडे

भारत और ऑस्ट्रेलिया का दूसरा वनडे गुरुवार, 23 अक्टूबर को एडिलेड में खेला जाएगा। विराट कोहली का यहां रिकॉर्ड शानदार है। इस स्टेडियम में खेली गई 4 वनडे पारियों में उन्होंने 83.84 की स्ट्राइक रेट से 244 रन बनाए हैं और दो बार शतक भी जड़े हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 107 रन है।

रोहित शर्मा ने एडिलेड में 6 वनडे पारियों में कुल 131 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 43 रन है। यानी इस मैदान पर रोहित अभी तक वनडे में अर्धशतक भी नहीं जड़ पाए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत