न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

US Open 2023 : रोहन बोपन्ना ने रचा इतिहास, बने फाइनल में पहुँचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

भारत के रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन की जोड़ी ने गुरुवार देर रात न्यूयॉर्क में फ्रांस के पियरे हुगुएस हर्बर्ट और निकोलस माहुत की जोड़ी पर सीधे सेटों में जीत दर्ज की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 08 Sep 2023 12:32:22

US Open 2023 : रोहन बोपन्ना ने रचा इतिहास, बने फाइनल में पहुँचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

नई दिल्ली। भारत के रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन की जोड़ी ने गुरुवार देर रात न्यूयॉर्क में फ्रांस के पियरे हुगुएस हर्बर्ट और निकोलस माहुत की जोड़ी पर सीधे सेटों में जीत दर्ज की। इसके साथ ही रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन की जोड़ी ने यूएस ओपन के मेन्स डबल्स (पुरुष युगल) के फाइनल में प्रवेश किया। अब फाइनल में रोहन बोपन्ना और और मैथ्यू एबडेन लुईस आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में अमेरिका के राजीव राम और इंग्लैंड के जो सैलिसबरी की जोड़ी से भिड़ेंगे।

अमेरिकी और ब्रिटिश जोड़ी ओपन युग में लगातार तीसरी बार यूएस ओपन के फाइनल में पहुंची है। यदि वह खिताब जीतने में सफल रही तो ओपन युग में लगातार तीन खिताब जीतने वाली पहली पुरुष युगल जोड़ी बन जाएगी। रोहन बोपन्ना अपने करियर में दूसरी बार यूएस ओपन पुरुष युगल फाइनल में जगह बनाने में सफल हुए हैं। रोहन बोपन्ना ने इससे पहले 2010 में पाकिस्तानी साथी ऐसाम-उल-हक कुरैशी के साथ यूएस ओपन मेन्स डबल्स का फाइनल खेला था।

यूएस ओपन के सेमीफाइनल में छठी वरीयता प्राप्त बोपन्ना और एबडेन की जोड़ी इसी साल विंबलडन के सेमीफाइनल तक भी पहुंची थी। वहीं, अब अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में फ्रांस को 7-6 (7-3), 6-2 से शिकस्त दी है। पहले सेट में विरोधी से टक्कर जरूर मिली, लेकिन दूसरे सेट में बोपन्ना और एबडेन हावी हो गए।

साढ़े 43 साल 6 माह की उम्र में किया कमाल

इस उपलब्धि के साथ ही 43 वर्षीय रोहन बोपन्ना ओपन एरा (ओपन युग) में ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए। रोहन बोपन्ना ने कनाडा के डैनियल नेस्टर के रिकॉर्ड को दो महीने के अंतर से तोड़ दिया। डैनियल नेस्टर ग्रैंड स्लैम फाइनल खेलते समय 43 साल और 4 महीने के थे, जबकि रोहन बोपन्ना 43 साल 6 महीने के हैं। इससे पहले रोहन बोपन्ना ने 2017 में मिक्स्ड डब्ल्स में खिताब जीत चुके हैंं।

2010 की यादों को भुलाकर नजर खिताब पर

बोपन्ना और एबडेन की जोड़ी का अब फाइनल में सामना ब्रिटेन के जो सैलिसबरी और अमेरिका के राजीव राम की जोड़ी से होगा। 2010 में भी बोपन्ना यूएस ओपन के मेंस डबल्स इवेंट के फाइनल में पहुंचे थे, लेकिन उस दौरान हार गए थे। इस बार उनकी नजर दूसरे ग्रैंडस्लैम खिताब पर होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत