न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic : 20 ग्रैंडस्लैम विजेता फेडरर के फैंस के लिए झटका, इस वजह से नहीं ले पाएंगे हिस्सा

दुनिया के पूर्व नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने 23 जुलाई से शुरू होने जा रहे टोक्यो ओलंपिक में नहीं खेलेंगे। 20 ग्रैंडस्लैम जीत चुके ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 14 Jul 2021 8:07:33

Tokyo Olympic : 20 ग्रैंडस्लैम विजेता फेडरर के फैंस के लिए झटका, इस वजह से नहीं ले पाएंगे हिस्सा

दुनिया के पूर्व नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने 23 जुलाई से शुरू होने जा रहे टोक्यो ओलंपिक में नहीं खेलेंगे। 20 ग्रैंडस्लैम जीत चुके 39 वर्षीय फेडरर घुटने की चोट से परेशान हैं और इसी वजह से उन्होंने यह फैसला लिया। फेडरर इससे पहले भी नी इंजरी के चलते ही 2016 के रियो ओलंपिक में भी हिस्सा लेने से चूक गए थे। फेडरर ने कहा कि विंबलडन के दौरान मेरे घुटने में एक झटका लगा और मैंने स्वीकार कर लिया है कि मुझे ओलंपिक से हट जाना चाहिए। मैं बहुत निराश हूं, क्योंकि जब भी मैंने स्विट्जरलैंड का प्रतिनिधित्व किया है, यह मेरे करियर का एक सम्मान और मुख्य आकर्षण रहा है। मैंने इस गर्मी के अंत में दौरे पर लौटने की उम्मीद में पहले ही क्वारंटीन शुरू कर दिया है। मैं पूरी स्विस टीम को शुभकामनाएं देता हूं।

नं.1 खिलाड़ी नोवाक जोकोविक के खेलने पर भी संशय

फेडरर इसी रविवार को खत्म हुए साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में हार गए थे। फेडरर ने 2008 के बीजिंग ओलंपिक के पुरुष युगल वर्ग में स्टेन वावरिंका के साथ स्वर्ण पदक जीता था। वे सिंगल्स इवेंट के क्वार्टर फाइनल में हार गए थे। वर्ष 2012 के लंदन ओलंपिक में वे फाइनल में ब्रिटेन के एंडी मरे के हाथों सीधे सेटों में हार गए थे। इस बीच, दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक के भी ओलंपिक में हिस्सा लेने पर संशय है। जोकोविक ने पिछले दो महीने में दो बड़े ग्रैंडस्लैम फ्रेंच ओपन और विंबलडन जीते हैं। वे इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन भी जीतने में सफल रहे थे। जोकोविक का कहना है कि वे जल्द ही ओलंपिक में हिस्सा लेने पर स्थिति साफ करेंगे।

इन कारणों से हटीं जोहाना कोंटा और बियांका आंद्रेस्कू

इंग्लैंड की टेनिस खिलाड़ी जोहाना कोंटा और कनाडा की बियांका आंद्रेस्कू ने ओलंपिक से हटने का फैसला किया है। कोंटा ने ट्विटर पर खुलासा करते हुए कहा कि वे कोरोना पॉजिटिव हैं और आईसोलेशन में हैं। 30 वर्षीय कोंटा को विंबलडन से भी हटना पड़ा था क्योंकि उनकी टीम का एक सदस्य कोरोना संक्रमित पाया गया था। विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर मौजूद आंद्रेस्कू ने इंस्टाग्राम के जरिए ओलंपिक से हटने के बारे में जानकारी दी। आंद्रेस्कू ने कहा कि कोरोना की चुनौती की वजह से मुझे लगता है कि यह सही फैसला है। आपको बता दें कि ओलंपिक से फेडरर, राफेल नडाल, सेरेना विलियम्स, डेनिस शापोवालोव, निक किर्गियोस, डॉमिनिक थीम, सिमोना हालेप और वावरिंका भी हट चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत