न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Rishabh Pant Health Update: ऋषभ पंत की हुई प्लास्टिक सर्जरी, नॉर्मल आई ब्रेन और स्पाइन की MRI रिपोर्ट

बताया गया है कि पंत को सबसे ज्यादा चोटें सिर और पैर में आई हैं। इसी के चलते उनके ब्रेन और स्पाइन का MRI स्कैन भी कराया गया था। जिसकी रिपोर्ट सामने आ गई है। इस रिपोर्ट ने फैन्स और खुद पंत को बड़ी राहत दी है। रिपोर्ट नॉर्मल आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 31 Dec 2022 9:17:40

 Rishabh Pant Health Update: ऋषभ पंत की हुई प्लास्टिक सर्जरी, नॉर्मल आई ब्रेन और स्पाइन की MRI रिपोर्ट

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार (30 दिसंबर) तड़के एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और देहरादून के मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। यहां उनकी कई सारी जांचें भी की गईं। दुनिया भर के क्रिकेटर और फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। पंत की कार अपना संतुलन खोकर सड़क की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार हवा में उछलकर कुछ दूर गिरी और उसमें आग लग गई। यह हादसा रूड़की के पास हुआ। पंत खुद ही कार चला रहे थे।

बताया गया है कि पंत को सबसे ज्यादा चोटें सिर और पैर में आई हैं। इसी के चलते उनके ब्रेन और स्पाइन का MRI स्कैन भी कराया गया था। जिसकी रिपोर्ट सामने आ गई है। इस रिपोर्ट ने फैन्स और खुद पंत को बड़ी राहत दी है। रिपोर्ट नॉर्मल आई है।

rishabh pant,cricketer rishabh pant road accident,rishabh pant news in hindi,rishabh pant health updates in hindi

डॉक्टर्स ने बताया है कि ऋषभ पंत की अब भी कई और जांचें होनी हैं। उनके टखने और घुटने का भी MRI स्कैन कराया जाना था। मगर इसे टाल दिया गया है, क्योंकि पंत को काफी दर्द हो रहा था और सूजन भी थी। अब यह स्कैन आज (31 दिसंबर) को कराया जा सकता है। हादसे में ऋषभ पंत के चेहरे पर चोट आई थी। कई कटे-फटे घाव भी हुए और कुछ खरोंचें भी आईं। अब इनको ठीक करने के लिए पंत ने प्लास्टिक सर्जरी भी करवाई है। ऋषभ पंत को दाएं पैर के घुटने और टखने में लिकमेंट फट गया है। इसी कारण से मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने ऋषभ पंत के घुटने पर भी पट्टी बांधी है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से लिखा है कि ऋषभ पंत के लिगामेंट की चोट का इलाज अब बीसीसीआई की मेडिकल टीम करेगी। बीसीसीआई के डॉक्टर देहरादून मे मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों के संपर्क में हैं। पता चला है कि अब भारतीय बोर्ड ने मैक्स अस्पताल को बता दिया है कि लिगामेंट के इलाज की पूरी जिम्मेदारी अब बीसीसीआई के मेडिकल टीम की होगी। खबर है कि ऋषभ पंत को कुछ दिन बाद मैक्स अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। इसके बाद उन्हें मुंबई शिफ्ट किया जाएगा जहां बीसीसीआई के डॉक्टर पैर के चोटिल लिगामेंट की स्थिति की जांच करेंगे और देखेंगे कि लिगामेंट में किस ग्रेड की चोट है। तब फैसला लिया जाएगा कि उन्हें विदेश भेजने की जरूरत है या नहीं।ऋषभ पंत क्रिकेट से लंबे समय तक दूर रह सकते हैं। लिगामेंट की चोट से उबरने में उन्हें लगभग 9 महीने का समय लग सकता है। लिगामेंट फायबर्स का ऐसा ग्रुप होता है, जो दो हड्डियों को आपस में जोड़ता है। उसका फटना मतलब हड्डी पर भी अतिरिक्त जोर पड़ना। इसलिए इस इंजरी से होने वाले जख्म भरने में काफी वक्त लगता है और पंत तो प्रोफेशनल खिलाड़ी हैं, उनके लिए तो स्टैंडर्ड उतने ही ऊंचे हैं।

कार जलने से पहले बाहर निकले पंत

बता दें कि ऋषभ पंत अपनी मर्सिडीज कार खुद चलाकर होम टाउन रूड़की जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें झपकी आगे और उनकी कार संतुलन खोकर डिवाइडर से टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। पंत ने खुद बताया कि वह विंड स्क्रीन तोड़कर बाहर आए। इसके बाद कार में भीषण आग लग गई थी। इस हादसे के बाद पंत सबसे पहले एक बस ड्राइवर सुशील कुमार के पास पहुंचे। उन्होंने ही पंत को संभाला और एम्बुलेंस को बुलाकर पंत को अस्पताल भिजवाया। सुशील ने बताया कि पंत खून से लथपथ थे और उन्होंने ही बताया था कि वो क्रिकेटर ऋषभ पंत हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत