न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025: ऋषभ पंत ने गंवाया CSK पर दबाव बनाने का मौका, कहाँ हुई चूक

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले के बाद ऋषभ पंत की कप्तानी पर सवाल उठाए। उन्होंने पंत के रणनीतिक निर्णयों, खासकर 16वें ओवर के बाद गेंदबाजी के बदलाव, पर टिप्पणी की और बताया कि कैसे पंत की चूक ने चेन्नई को वापसी का मौका दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 15 Apr 2025 9:53:00

IPL 2025: ऋषभ पंत ने गंवाया CSK पर दबाव बनाने का मौका, कहाँ हुई चूक

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और मौजूदा कमेंटेटर माइकल क्लार्क ने लखनऊ सुपर जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए आईपीएल 2025 के मुकाबले के बाद कप्तान ऋषभ पंत की कप्तानी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि किस मोड़ पर पंत एक अहम रणनीतिक चूक कर बैठे, जिसने चेन्नई को मैच में वापसी का पूरा मौका दे दिया।

14 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुए मैच में CSK ने 167 रन का लक्ष्य 19.3 ओवर में हासिल कर पांच विकेट से जीत दर्ज की और अपनी पांच मैचों की हार की लकीर को तोड़ा। मैच के बाद क्लार्क ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में बताया कि पंत को 16वें ओवर के बाद गेंद बदलने के बाद लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को वापसी का मौका देना चाहिए था।

क्लार्क ने कहा, “विकेट की प्रकृति देखते हुए धीमी गति की गेंदबाजी वहां ज्यादा असरदार रही। जब गेंद बदली गई और पंत ने दोनों छोर से तेज गेंदबाजों को लगाया, वहीं पर एक मौका था कि वो बिश्नोई को वापस लाकर दो विकेट झटक सकते थे। नई गेंद पकड़ने में आसान हो सकती थी और थोड़ा टर्न भी मिल सकता था।”

रवि बिश्नोई ने अपने तीन ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिए थे, जिसमें राहुल त्रिपाठी और रवींद्र जडेजा की अहम विकेट शामिल थीं। लेकिन उन्हें 13वें ओवर के बाद दोबारा गेंदबाजी नहीं दी गई और पंत ने अंतिम ओवरों के लिए शार्दुल ठाकुर और आवेश खान पर भरोसा जताया।

इसके अलावा क्लार्क ने फील्डिंग में भी चेन्नई को लखनऊ से बेहतर बताया। उन्होंने कहा, “पंत ने मैच के बाद कहा कि उन्हें लगता है टीम को 10-15 रन और बनाने चाहिए थे। फील्डिंग में भी कुछ मौके गंवाए गए, कैच छूटे। यही वो छोटे-छोटे पल होते हैं जो मैच का रुख तय करते हैं। CSK ने इन मोर्चों पर बेहतर प्रदर्शन किया।”

हार के बावजूद लखनऊ चार जीत और आठ अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर बना हुआ है। वहीं चेन्नई की यह दूसरी जीत थी, लेकिन टीम अब भी अंतिम स्थान पर है। LSG अब 19 अप्रैल को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी, जबकि CSK का अगला मुकाबला 20 अप्रैल को मुंबई में मुंबई इंडियंस से होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत