न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंत ने किया कोहली के फैसले का बचाव, एंडरसन ने की अकरम की बराबरी, मिस्बाह कोरोना पॉजिटिव

पांच मैच की सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट में जबरदस्त खेल दिखाने वाली टीम इंडिया हेडिंग्ले में बुधवार (25 अगस्त) को शुरू हुए तीसरे टेस्ट ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 26 Aug 2021 11:40:15

पंत ने किया कोहली के फैसले का बचाव, एंडरसन ने की अकरम की बराबरी, मिस्बाह कोरोना पॉजिटिव

पांच मैच की सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट में जबरदस्त खेल दिखाने वाली टीम इंडिया हेडिंग्ले में बुधवार (25 अगस्त) को शुरू हुए तीसरे टेस्ट में बुरी तरह लड़खड़ा गई। दिग्गज बल्लेबाजों की मौजूदगी के बावजूद टीम इंडिया पहली पारी में सिर्फ 78 रन ही जोड़ पाई। जवाब में इंग्लैंड ने स्टंप्स के समय तक पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 120 रन बना लिए। ऐसे में अब इस टेस्ट में भारत की वापसी काफी मुश्किल नजर आ रही है।

खास बात ये है कि भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो बिल्कुल गलत साबित हो गया। हालांकि विकेटकीपर ऋषभ पंत ने कप्तान विराट कोहली के इस फैसले का बचाव किया है। पंत ने कहा कि हम जो भी फैसला लेते हैं, वो एक टीम के रूप में लेते हैं। अगर हम एक बार ये फैसला कर चुके थे कि हमको पहले बल्लेबाजी करनी है तो उसके बाद हम इस फैसले का अंत तक समर्थन भी करते हैं।

हां, हम बेहतर कर सकते थे लेकिन हम टॉस के बारे में सोचते नहीं रह सकते। ये खेल का हिस्सा है। हर दिन बल्लेबाज सौ प्रतिशत देते हैं लेकिन कभी-कभी ये सही काम नहीं करता। सुबह के समय पिच को देखते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों ने सही जगह पर गेंदें फेंकी। हम इससे बेहतर कर सकते थे, हम इससे सीखते हुए आगे बढ़ेंगे। क्रिकेटर के रूप में हम इतना ही कर सकते हैं। आप अपनी गलतियों से सीखते हैं और सुधार करते हैं।

rishabh pant,virat kohli,headingley test,third test,india,england,india vs england,james anderson,misbah ul haq,sports news in hindi

अब ये चार गेंदबाज ही हैं एंडरसन-अकरम से आगे

इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने विराट कोहली को आउट करते ही पाकिस्तान के बाएं हाथ के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम की बराबरी कर ली। एंडरसन के नाम अब 916 इंटरनेशनल विकेट हो गए हैं। अकरम ने भी इतने ही विकेट चटकाए थे। इनसे आगे श्रीलंकाई ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन (1347), ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वार्न (1001), भारतीय लेग स्पिनर अनिल कुंबले (956) और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा (949) हैं।

अकरम और मैक्ग्रा ने 44.5 की स्ट्राइक रेट से विकेट लिए। मुरलीधरन हर 47वीं, एंडरसन हर 49.6वीं, वार्न 51.2वीं और कुंबले 57.8वीं गेंद पर विकेट लेते थे। एंडरसन ने टेस्ट में कोहली को सातवीं बार आउट किया। ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने भी कोहली को इतनी ही बार पैवेलियन भेजा। हालांकि लियोन ने 33 और एंडरसन ने 41 पारियों में यह मुकाम हासिल किया।

rishabh pant,virat kohli,headingley test,third test,india,england,india vs england,james anderson,misbah ul haq,sports news in hindi

जमैका में क्वारंटाइन रहेंगे पाकिस्तानी कोच मिस्बाह

पाकिस्तान टीम के मुख्य कोच मिस्बाह उल हक वेस्टइंडीज से लौटने से पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अब उन्हें जमैका में क्वारंटाइन की अवधि पूरी करनी होगी। साथ ही उन्हें आरटी-पीसीआर के दो परिणामों की नेगेटिव रिपोर्ट भी पेश करनी पड़ेगी। पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी और बाकी सपोर्ट स्टाफ के सदस्य देश रवाना हो जाएंगे।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा कि हम लगातार क्रिकेट वेस्टइंडीज के संपर्क में हैं, जिन्होंने पुष्टि की है कि मिस्बाह को उनके स्वास्थ्य की देखभाल के लिए एक चिकित्सा विशेषज्ञ के साथ 10 दिवसीय क्वारंटाइन के लिए दूसरे होटल में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि मिस्बाह अगले असाइनमेंट से पहले ठीक हो जाएंगे। पाकिस्तान को 17 सितंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे व पांच टी20 की एक घरेलू सीरीज खेलनी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत