न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिंकू सिंह का UPL 2023 में तहलका, IPL की तरह यहाँ भी लगाई छक्कों की हैट्रिक

भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह का जलवा बरकरार है। आईपीएल में लगातार 5 छक्के लगाकर अपनी टीम को मैच जिताने का कारनामा कर चुके रिंकू सिंह ने फिर से कुछ कमाल कर दिखाया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 01 Sep 2023 11:29:32

रिंकू सिंह का UPL 2023 में तहलका, IPL की तरह यहाँ भी लगाई छक्कों की हैट्रिक

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह का जलवा बरकरार है। आईपीएल में लगातार 5 छक्के लगाकर अपनी टीम को मैच जिताने का कारनामा कर चुके रिंकू सिंह ने फिर से कुछ कमाल कर दिखाया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग (UPL 2023) के पहले संस्करण में मेरठ के लिए खेल रहे रिंकू ने बीती रात काशी रुद्रांश के खिलाफ मैच में छक्कों की हैट्रिक लगाकर अपनी टीम को मैच जिता दिया।

सुपर ओवर में जड़े 3 छक्के

इस मैच में टीम इंडिया के नए फिनिशर रिंकू सिंह का गजब फिनिशिंग अंदाज देखने को मिला। उन्होंने सुपर ओवर में 17 रन के लक्ष्य को सिर्फ 3 गेंद में 3 लगातार छक्के जड़कर हासिल कर लिया। दर्शकों को भी इस मैच में भरपूर रोमांच देखने को मिला। सुपर ओवर में काशी रुद्रांश ने मेरठ मारविक्स को 17 रन का लक्ष्य दिया था। मेरठ की ओर से रिंकू और दिव्यांश बल्लेबाजी के लिए आए थे, लेकिन दिव्यांश तो दूसरे छोर पर खड़े ही रह गए और रिंकू ने 3 गेंद में ही मैच खत्म कर दिया।

दरअसल, मेरठ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। मेरठ के लिए माधव कौशिक ने 52 गेंद पर 87 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उनके बल्ले से 9 चौके और 4 छक्के निकले। इसके अलावा अन्य कोई बल्लेबाजी बड़ी पारी नहीं खेल सका। इसके जवाब में काशी की टीम ने 7 विकेट पर 181 रन बनाते हुए मुकाबले को सुपर ओवर तक पहुंचा दियाा

फिर याद आए उनके लगातार 5 छक्के

गौरतलब है कि रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी आखिरी ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए लगातार पांच छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। उन्होंने उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज यश दयाल को ही अपना निशाना बनाया था। इन्हीं छक्कों की बदौलत रिंकू सिंह को बड़े स्टार बनकर उभरे हैं।

माधव कौशिक ने खेली 87 रन की ताबड़तोड़ पारी

आपको बता दें कि इस मैच में मेरठ मारविक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए थे। मेरठ की ओर से माधव कौशिक ने 52 गेंद में 87 रन की विस्फोटक पारी खेली थी, जिसमें 9 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। रिंकू ने इस दौरान 22 गेंद में 15 रन बनाए थे। 182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी काशी रुद्रा की टीम भी 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 181 रन बना पाई और मैच सुपर ओवर में चला गया।

ऐसा था सुपर ओवर का रोमांच

सुपर ओवर में काशी की टीम ने एक ओवर के अंदर 16 रन बनाए और मेरठ को 17 रन का लक्ष्य दिया। काशी की ओर से करण शर्मा ने 5 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 10 रन बनाए। वहीं मोहम्मद शरीम ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। मेरठ की ओर से रिंकू सिंह और दिव्यांश बल्लेबाजी के लिए आए। स्ट्राइक पर रिंकू थे। उन्होंने ओवर की चार गेंद में ही मैच खत्म कर दिया। पहली गेंद उनकी डॉट रही थी, लेकिन उसके बाद 3 गेंद पर रिंकू ने 3 छक्के जड़ दिए। बता दें कि रिंकू सिंह इससे पहले आईपीएल में केकेआर के लिए खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में एक ओवर के अंदर 5 छक्के जड़कर अपनी टीम को मैच जिता चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत