न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्रिकेटर रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड की धमकी! 5 करोड़ की रंगदारी की मांग, मुंबई पुलिस ने दो गिरफ्तार किए

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड से धमकी मिलने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनसे पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर दाऊद इब्राहिम की ‘डी कंपनी’ से जुड़े हैं। पुलिस जांच जारी है और रिंकू सिंह के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Oct 2025 8:22:42

क्रिकेटर रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड की धमकी! 5 करोड़ की रंगदारी की मांग, मुंबई पुलिस ने दो गिरफ्तार किए

भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह एक गंभीर मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। खबर है कि उन्हें अंडरवर्ल्ड से धमकी भरा संदेश मिला है, जिसमें पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस सनसनीखेज मामले में कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि धमकी दाऊद इब्राहिम के ‘डी कंपनी’ गिरोह की ओर से भेजी गई थी।

छह महीने पुराना मामला आया सामने

जानकारी के मुताबिक, यह मामला करीब छह महीने पुराना है। फरवरी से अप्रैल 2025 के बीच रिंकू सिंह की प्रमोशनल टीम को तीन धमकी भरे ईमेल मिले थे। इनमें से अंतिम ईमेल में साफ तौर पर लिखा गया था – “रिमाइंडर, डी कंपनी।” पुलिस जांच में पता चला कि धमकी भेजने वाले मोहम्मद दिलशाद और मोहम्मद नवेद नाम के दो शख्स हैं, जो वेस्टइंडीज से ऑपरेट कर रहे थे। दोनों को अब मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

ईमेल में पहले दी तारीफ, फिर मांगे करोड़ों

पहला ईमेल 5 फरवरी की सुबह भेजा गया था, जिसमें आरोपी ने खुद को रिंकू का “फैन” बताते हुए उनकी तारीफ की। कुछ दिनों बाद दूसरा मेल 9 अप्रैल की रात आया, जिसमें लिखा था – “मुझे पांच करोड़ रुपये चाहिए। समय और जगह मैं तय करूंगा। कृपया अपनी ओर से कंफर्म करें।” और आखिरकार 20 अप्रैल की सुबह तीसरा मेल आया, जिसमें सिर्फ लिखा था – “रिमाइंडर, डी कंपनी।”

रिंकू के परिवार ने नहीं मांगी सुरक्षा

जैसे ही यह मामला सामने आया, अलीगढ़ पुलिस ने रिंकू सिंह के परिवार से संपर्क किया। हालांकि, परिवार ने अभी तक किसी सुरक्षा की मांग नहीं की है और न ही कोई औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए उनके घर के बाहर सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं।

मुंबई पुलिस ने पहले भी पकड़ा था गिरोह

बताया जा रहा है कि इसी गैंग ने पहले एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को भी धमकी दी थी। उस मामले की जांच के दौरान ही पुलिस को रिंकू सिंह से जुड़ा यह धमकी भरा सिलसिला पता चला।

फिलहाल कानपुर में हैं रिंकू सिंह

वर्तमान में रिंकू सिंह कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में चल रहे रणजी ट्रॉफी कैंप में हिस्सा ले रहे हैं। हाल ही में एशिया कप फाइनल में भारत की जीत के दौरान रिंकू ने विजयी चौका लगाकर टीम को खिताब दिलाया था। जून 2025 में उनकी सगाई सपा सांसद प्रिया सरोज से हुई थी।

पुलिस की सतर्कता बरकरार

एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि रिंकू या उनके परिवार की ओर से अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। मुंबई क्राइम ब्रांच इस पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कर रही है। यदि रिंकू सुरक्षा मांगते हैं, तो उन्हें हर आवश्यक सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। फिलहाल पुलिस की टीम सतर्क निगरानी बनाए हुए है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत