न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिकी पोंटिंग: भारतीय नहीं यह खिलाड़ी बनाएगा सबसे ज्यादा रन, बुमराह लेंगे सबसे ज्यादा विकेट

यूएसए और वेस्टइंडीज में खेले जाने वाले इस मेगा-इवेंट में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज होंगे। मेरे अनुमान के मुताबिक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी ट्रेविस हेड होंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 31 May 2024 5:44:03

रिकी पोंटिंग: भारतीय नहीं यह खिलाड़ी बनाएगा सबसे ज्यादा रन, बुमराह लेंगे सबसे ज्यादा विकेट

T20 World Cup 2024 का ‘शंखनाद’ जल्द होने वाला है। टूर्नामेंट के आगाज से पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि यूएसए और वेस्टइंडीज में खेले जाने वाले इस मेगा-इवेंट में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज होंगे। जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 विश्व कप 2022 से बाहर थे। इसके बाद उनकी एक सर्जरी भी हुई।

टी20 फॉर्मेट की बात करे तो, जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए 13 मैचों में 6.48 की इकॉनमी रेट के साथ 20 विकेट लेने के बाद इस मेगा इवेंट में शामिल हुए हैं। पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू शो में कहा, “मेरे हिसाब से टी20 विश्व कप में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज जसप्रीत बुमराह होंगे। मुझे लगता है कि वह कई सालों से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका प्रदर्शन आईपीएल 2024 में भी शानदार रहा है। वह नई गेंद को स्विंग कराते हैं, उनकी सीम अच्छी है और बुमराह नई गेंद से क्या कर सकते हैं, यह सबको पता है।”

पोंटिंग ने कहा, ‘आईपीएल के अंतिम दिनों में उनका इकॉनमी रेट सात रन प्रति ओवर से भी कम था। वह विकेट लेते हैं। जब आप टी20 क्रिकेट में एक मुश्किल ओवर फेंकते हैं, तो आपको विकेट लेने का मौका मिलता है।” उनका यह भी मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड आगामी टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हो सकते हैं।

पिछले साल के वनडे विश्व कप फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे ट्रेविस हेड ने आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 15 मैचों में 191.55 की स्ट्राइक-रेट से 567 रन बनाए। हालांकि टूर्नामेंट के आखिरी दौर में उन्हें रनों के लिए संघर्ष करना पड़ा।

पोंटिंग ने आगे कहा, “मेरे अनुमान के मुताबिक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी ट्रेविस हेड होंगे। मुझे लगता है कि पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने जो भी किया है, चाहे वह रेड-बॉल हो या व्हाइट-बॉल, वह अद्भुत रहा है। वह इस समय निडर क्रिकेट खेल रहे हैं।

पोंटिंग ने कहा, “उनके आईपीएल में उतार-चढ़ाव रहे, लेकिन जब उनका बल्ला चला, तो यह बहुत अच्छा रहा। उन्होंने अपनी टीम के लिए कई मैच जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए भी यह बिल्कुल वैसा ही होगा। इसलिए, वह इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज होंगे।

टी20 विश्व कप 2024, 1 जून को शुरू होगा जिसमें सह-मेजबान यूएसए और कनाडा के बीच पहला मैच होगा। ऑस्ट्रेलिया 5 जून को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में ग्रुप बी के प्रतिद्वंद्वी ओमान के खिलाफ़ अभियान की शुरुआत करेगा। भारत भी उसी दिन प्रतियोगिता का अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ़ न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल