न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिकी पोंटिंग ने कबूला, उन्हें पसंद है इंग्लैंड का बैजबॉल अंदाज़ — किसी ऑस्ट्रेलियाई का पहला ऐसा बयान

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने एक ऐसा बयान दिया है, जो शायद अब तक किसी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने नहीं दिया। पोंटिंग ने इंग्लैंड के ‘बैजबॉल’ अंदाज़ की जमकर तारीफ की और कहा कि उन्हें उनका खेलने का तरीका बेहद पसंद है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 10 Aug 2025 2:47:54

रिकी पोंटिंग ने कबूला, उन्हें पसंद है इंग्लैंड का बैजबॉल अंदाज़ — किसी ऑस्ट्रेलियाई का पहला ऐसा बयान

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने एक ऐसा बयान दिया है, जो शायद अब तक किसी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने नहीं दिया। पोंटिंग ने इंग्लैंड के ‘बैजबॉल’ अंदाज़ की जमकर तारीफ की और कहा कि उन्हें उनका खेलने का तरीका बेहद पसंद है।

हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ में कई मौके ऐसे आए, जब इंग्लैंड ने बैजबॉल स्टाइल में क्रिकेट खेली।

बैजबॉल क्या है?

बैजबॉल का मतलब है टेस्ट क्रिकेट में बेहद आक्रामक बल्लेबाज़ी करना और फिर उसी जोश के साथ गेंदबाज़ी करना। यह शब्द तब लोकप्रिय हुआ, जब बेन स्टोक्स इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान और ब्रेंडन मैकुलम कोच बने। दोनों ने टीम में आक्रामक और निर्भीक खेलने का कल्चर लाया, जो आज भी जारी है और उन्हें सफलता भी मिल रही है।

द टाइम्स से बातचीत में पोंटिंग ने कहा—"मैं भी किसी और की तरह एक ऑस्ट्रेलियाई हूं, लेकिन मुझे उनका खेल देखना बहुत अच्छा लगता है। पिछली बार जब ऑस्ट्रेलिया यहां आया था, उन्होंने इस अंदाज़ को अपनाने और सीखने की कोशिश की थी। अब उन्हें समझ आ जाएगा कि इंग्लैंड ने कुछ साल पहले जो शुरू किया था, उसका थोड़ा बदला हुआ रूप कैसा है।"

उन्होंने आगे कहा—"जब यह शैली शुरू हुई थी, तो लगा कि जो रूट अपने खेल से भटक गए हैं। उन्होंने अपना तरीका बदल लिया था। अब वे सामान्य अंदाज़ में खेलने लगे हैं। ओली पोप स्वाभाविक रूप से आक्रामक हैं और तेजी से रन बनाते हैं। स्टोक्स का स्ट्राइक रेट थोड़ा कम हुआ है, जबकि डकेट और क्रॉली टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।"

पोंटिंग का मानना है कि टॉप टीमों के खिलाफ इंग्लैंड को सफलता हासिल करनी थी, और इसके लिए यह बदलाव बेहद ज़रूरी था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा

'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता

BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं

खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू

महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला

बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च

कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे

Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?