न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जहीर ने कहा, अब बुमराह से पंगा नहीं लेगा इंग्लैंड, लॉर्ड्स में खेलने को तैयार थे अश्विन लेकिन…

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने जसप्रीत बुमराह की तारीफ की है और कहा कि अब इंग्लैंड कभी भी इस गेंदबाज को गुस्सा नहीं...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 21 Aug 2021 12:57:55

जहीर ने कहा, अब बुमराह से पंगा नहीं लेगा इंग्लैंड, लॉर्ड्स में खेलने को तैयार थे अश्विन लेकिन…

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने जसप्रीत बुमराह की तारीफ की है और कहा कि अब इंग्लैंड कभी भी इस गेंदबाज को गुस्सा नहीं दिलाएगा। जहीर ने कहा कि बुमराह अगर गुस्सा होने के बाद भी खुद को संभालकर रख सकते हैं और इस तरह का प्रदर्शन कर सकते हैं तो मुझे लगता है कि उन्हें कभी-कभार विरोधी टीम द्वारा ऐसे तंग किया जाना चाहिए।

देखिए पहली पारी में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था और एक विश्व स्तरीय गेंदबाज होने के नाते इस बात से उनको परेशानी हुई होगी। इन सबके बाद जब एंडरसन वाला पूरा किस्सा हुआ और जिस तरह से उनको बल्लेबाजी करने के दौरान बाउंसर किए गए, उससे उन्हें प्रेरणा मिला और उन्होंने गुस्से का इस्तेमाल बिल्कुल सही तरीके से किया। इंग्लैंड सोच रहा होगा कि हमें बुमराह को बाउंसर करने देना चाहिए और उनसे पंगा बिल्कुल नहीं लेना चाहिए।

मौसम ने फेरा अश्विन की उम्मीदों पर पानी!

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले हर कोई मान रहा था कि दुनिया के नंबर दो टेस्ट गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। हालांकि उन्हें शुरुआती दोनों टेस्ट में नहीं खिलाया गया। इस पर फैंस हैरान थे और पूर्व क्रिकेटर्स ने भारतीय टीम प्रबंधन को जमकर निशाने पर लिया। अब खुद अश्विन ने इस बारे में बताया है। अश्विन ने कहा कि मेरा लॉर्ड्स में खेलना लगभग तय था और मुझे टीम मैनेजमेंट की ओर से कहा भी गया था कि मैं खेल सकता हूं, लेकिन फिर लंदन के मौसम ने मेरी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

इस कारण टीम 4 पेसरों के साथ उतरी और आखिरकार वह फैसला भी सही साबित हुआ। मैच के दौरान तेज गर्मी की भविष्यवाणी की गई थी। मजेदार बात यह है कि मैच से पहले कह रहे थे, लू चल रही है, आप तैयार रहना। आप खेल सकते हो। जब हम नाश्ते के लिए आए तो बारिश हो रही थी। मौसम हमारे हाथ में नहीं है।

मुरलीधरन को सचिन के बजाय इन दो बल्लेबाजों से लगता था डर

श्रीलंका के दिग्गज ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन को सचिन तेंदुलकर को गेंदबाजी करने में डर नहीं लगता था क्योंकि वे उन्हें वीरेंद्र सहवाग या ब्रायन लारा जैसा नुकसान नहीं पहुंचाते थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले मुरलीधरन ने कहा कि मौजूदा बल्लेबाजों में भारत के विराट कोहली और पाकिस्तान के बाबर आजम उनका बेहतर सामना कर सकते थे।

मुरलीधरन ने आकाश चोपड़ा के साथ बातचीत में कहा कि सचिन के लिए गेंदबाजी करने में डर नहीं लगता था क्योंकि वे आपको बहुत नुकसान नहीं पहुंचाते थे। वे सहवाग के विपरीत थे जो आपको आहत कर सकता है। सचिन अपना विकेट बचाए रखते थे। वे गेंद को अच्छी तरह से समझते थे और तकनीक जानते थे। हालांकि वे लेग स्पिन की तुलना में ऑफ स्पिन पर थोड़े असहज थे। सहवाग बेहद खतरनाक थे। उनके लिए हम बाउंड्री के पास फील्डर लगाकर रखते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत