न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोहली के फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10000 रन पूरे, वॉन को पुजारा में दिखी इनकी झलक, राहुल पर जुर्माना

भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के द ओवल में पांच मैच की सीरीज का चौथा टेस्ट जारी है। फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। रिकॉर्डों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 Sep 2021 8:04:47

कोहली के फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10000 रन पूरे, वॉन को पुजारा में दिखी इनकी झलक, राहुल पर जुर्माना

भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के द ओवल में पांच मैच की सीरीज का चौथा टेस्ट जारी है। फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। रिकॉर्डों की झड़ी लगा चुके टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने आज रविवार को एक और उपलब्धि हासिल कर ली। कोहली ने जैसे ही 30वां रन चुराया, उनके प्रथम श्रेणी करियर में 10000 रन पूरे हो गए। उन्होंने 128वें मैच की 210वीं पारी में यह मील का पत्थर छुआ। कोहली का औसत 52 से ज्यादा है।

वे 34 शतक और 35 अर्धशतक लगा चुके हैं। भारत की ओर से सबसे तेज 10 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड अजय शर्मा के नाम है। वे 160 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंच गए थे। टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने भी 210वीं पारी में ही 10 हजार फर्स्ट क्लास रन पूरे किए थे। अन्य भारतीयों में विजय मर्चेंट 171, वीवीएस लक्ष्मण 194, सचिन तेंदुलकर 195 और राहुल द्रविड़ 208 पारियों में यहां तक पहुंचे थे।

india,england,india vs england,fourth test,virat kohli,cheteshwar pujara,lokesh rahul,michael vaughn,inzamam ul haq,sports news in hindi

वॉन को इंजमाम की याद दिलाते हैं पुजारा

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ओवल टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा की पारी की जमकर तारीफ की है। वॉन का कहना है कि पुजारा की बल्लेलबाजी के शैली में आए बदलाव उन्हें पाकिस्ता‍न के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक की याद दिलाते हैं। वॉन ने कहा कि पुजारा को यॉर्कशायर में खेलने के वक्त से मैं जानता हूं। वे थोड़ा बहुत मेरी तरह है। मैं ये नहीं कहूंगा कि फील्डिंग पुजारा की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर आती है।

उनकी एड़ी में चोट के चलते अगर वो ऑफ द फील्ड थोड़ा वक्त लेना चाहें तो लेना चाहिए। कुछ ही खिलाड़ी है जो इस तरह के हैं। इंजमाम उनमें से एक हैं जो मेरे दिमाग में आ रहे हैं। मैं हैरान हूं कि इंग्लैंड के गेंदबाजों के पास काफी अनुभव होने के बावजूद भी वे समझ नहीं पाए कि शॉर्ट पिच गेंदें डालने की ज्यादा जरूरत थी।

india,england,india vs england,fourth test,virat kohli,cheteshwar pujara,lokesh rahul,michael vaughn,inzamam ul haq,sports news in hindi

आउट होने के बाद अंपायर के फैसले पर असहमति जताई थी राहुल ने

भारतीय ओपनर लोकेश राहुल दूसरी पारी के दौरान जब इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की गेंद पर आउट दिए गए तो उन्होंने इस फैसले से नाराजगी जताई लेकिन अब उन्हें ऐसा करने पर सजा झेलनी पड़ी है। राहुल पर रविवार को मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। यह घटना शनिवार को भारतीय पारी के 34वें ओवर में हुई जब डीआरएस रिव्यू के बाद राहुल को एंडरसन की गेंद पर आउट करार दिया गया।

राहुल ने आईसीसी की आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन किया। राहुल को आईसीसी की खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के उल्लंघन का दोषी पाया गया जो अंतरराष्ट्रीय मैच में अंपायरों के फैसले पर असहमति दिखाने से संबंधित है। इसके अलावा एक डिमैरिट अंक भी राहुल के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में जुड़ गया है जिनका 24 महीने में यह पहला उल्लंघन था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत