न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गांगुली-वॉन आमने-सामने! रोहित के हिसाब से ये थे मैन ऑफ द मैच के हकदार, भारत WTC में टॉप

भारतीय क्रिकेट टीम ने लंदन के ओवल मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में 157 रन से ऐतिहासिक जीत अपने नाम कर ली। भारत..

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 07 Sep 2021 11:59:50

गांगुली-वॉन आमने-सामने! रोहित के हिसाब से ये थे मैन ऑफ द मैच के हकदार, भारत WTC में टॉप

भारतीय क्रिकेट टीम ने लंदन के ओवल मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में 157 रन से ऐतिहासिक जीत अपने नाम कर ली। भारत की ओवल में 1971 के बाद से यह पहली जीत है। पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने टीम इंडिया की तारीफ की है। गांगुली ने ट्विटर पर लिखा कि शानदार प्रदर्शन...स्किल सबसे बड़ा फर्क पैदा करती है लेकिन लेकिन सबसे बड़ा अंतर प्रेशर झेलने की क्षमता का रहा। इस समय भारत की मौजूदा टीम दुनिया की अन्य बाकी टीमों से काफी आगे है।

गांगुली की बात इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को रास नहीं आई। उन्होंने तुरंत कमेंट करके जवाब दिया। वॉन ने लिखा कि भारतीय टीम व्हाइट बॉल क्रिकेट (वनडे और टी20) में बाकी से बेहतर नहीं है। भारतीय टीम केवल टेस्ट क्रिकेट में बेहतर है। इस बीच इंग्लैंड के एक और पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कोहली की जमकर तारीफ की है। नासिर ने लिखा कि हर गेंदबाजी बदलाव ने काम किया और इसी तरह कोहली ने मैदान में हर तरह का बदलाव किया।

कोहली ने मैच के अंतिम दिन जो कुछ भी किया वह कामयाब रहा, या यू कहें कि उन्होंने जिसे भी छुआ वह सोना बन गया। कोहली ने एक छोर पर स्पिन के साथ और दूसरे छोर पर अपने तेज गेंदबाजों को लगाए रखा। कोहली ने जडेजा का चतुराई से इस्तेमाल किया लेकिन रूट चौथे दिन मोईन अली के साथ ऐसा करने में नाकाम रहे। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वार्न ने भी कोहली को सराहा है।

sourav ganguly,michael vaughan,rohit sharma,wtc,world test championship,india,england,india vs england,sports news in hindi

शार्दुल की पारी से बदला मूमेंटम : रोहित

ओवल में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने दूसरी पारी में 127 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। हालांकि खुद रोहित का मानना है कि शार्दुल इस अवार्ड के हकदार थे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) टीवी पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें जीत के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का माहौल दिखाया गया है। इस वीडियो के दौरान रोहित ने शार्दुल के योगदान के बारे में बात की है।

रोहित ने कहा कि पहली पारी में शार्दुल ने जिस तरह की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की उससे मैच का मूमेंटम बदल गया। शार्दुल ने जो प्रदर्शन किया वह मैच विनिंग प्रदर्शन था। उन्होंने मैच में दो पचासे जड़े और तीन अहम विकेट लिए। शार्दुल ने अपने खेल पर काफी मेहनत की है, मुझे उनकी बैटिंग देखना अच्छा लगता है। मैंने उनको तैयारी करते हुए काफी करीब से देखा है।

पाकिस्तान को धकेल पहले नंबर पर आई टीम इंडिया

ओवल टेस्ट में जीत के बाद भारत आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2021-23 की पॉइंट टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया। भारत ने पाकिस्तान को दूसरे नंबर पर धकेल दिया। भारत के अब 26 अंक हो गए हैं। उसने अब तक 4 टेस्ट खेले हैं, जिनमें से 2 जीते, एक हारा और एक ड्रॉ रहा। भारत का अब पर्सेंटेज ऑफ पॉइंट्स 54.17 है। पाकिस्तान के 12 अंक हैं। उसने 2 टेस्ट ही खेले हैं। उसका पर्सेंटेज ऑफ पॉइंट्स 50 है।

इस सूची में वेस्टइंडीज तीसरे और इंग्लैंड चौथे नंबर पर है। वेस्टइंडीज के भी 12 अंक हैं और उसका पर्सेंटेज ऑफ पॉइंट्स भी 50 ही है। वहीं इंग्लैंड के 14 पॉइंट हैं, लेकिन पर्सेंटेज ऑफ पॉइंट्स सिर्फ 29.17 होने के कारण वह चौथे नंबर पर है। डब्ल्यूटीसी में इस बार टेस्ट जीतने पर टीम को 12 तथा ड्रा होने पर 4-4 अंक मिलेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत