न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धवन की अनदेखी से हैरान नहीं है ये क्रिकेटर, IPL-14 में इन्होंने ली इन 16 की जगह, राशिद ने कहा…

टी20 विश्व कप के लिए बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को 15 सदस्यीय भारतीय टीम में नहीं चुने जाने पर हर किसी ने हैरानी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 18 Sep 2021 8:47:26

धवन की अनदेखी से हैरान नहीं है ये क्रिकेटर, IPL-14 में इन्होंने ली इन 16 की जगह, राशिद ने कहा…

टी20 विश्व कप के लिए बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को 15 सदस्यीय भारतीय टीम में नहीं चुने जाने पर हर किसी ने हैरानी जताई थी। धवन पिछले दिनों श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम कप्तान थे। हालांकि पूर्व भारतीय चयनकर्ता व विकेटकीपर सबा करीम को धवन की अनदेखी पर कोई आश्चर्य नहीं है।

53 वर्षीय सबा ने स्पोर्ट्स तक से कहा कि रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उससे धवन का बाहर होना पहले से ही तय लग रहा था। इसके अलावा कप्तान विराट कोहली ने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के दौरान ही विश्व कप में ओपनिंग करने की इच्छा जताई थी। भारत मुंबई इंडियंस के बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को फ्लोटर के रूप में इस्तेमाल कर सकता है। वैसे मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने टीम की घोषणा के दौरान खुलासा किया था कि धवन अब भी लूप में हैं।

shikhar dhawan,ipl-14,rashid khan,indian premier league,t20 world cup,saba karim,sunrisers hyderabad,sports news in hindi

दूसरे फेज में सबसे ज्यादा आरसीबी की टीम में बदलाव

बीसीसीआई ने शनिवार को आईपीएल-14 के दूसरे चरण के रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 16 खिलाड़ियों के नाम हैं। इन 16 खिलाड़ियों में 5 आरसीबी, 4 राजस्थान, 3 पंजाब, 2 दिल्ली और 1-1 मुंबई और हैदराबाद के खिलाड़ी हैं। आईपीएल-14 के दूसरे चरण का पहला मैच रविवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। 27 दिन के अंदर 31 मुकाबले खेले जाने हैं। फाइनल 15 अक्टूबर को होगा।

दिल्ली ने एम. सिद्धार्थ व क्रिस वोक्स के स्थान पर कुलवंत खेजरोलिया व बेन ड्वाशुइस, मुंबई ने मोहसिन खान की जगह रूश कलारिया, पंजाब ने रिले मेरेडिथ, झाई रिचर्डसन व डेविड मलान की जगह नाथन इलिस, आदिल राशिद व एडन मार्कराम, राजस्थान ने एंड्रयू टाई, जोफ्रा आर्चर, बेन स्टोक्स व जोस बटलर की जगह तबरेज शम्सी, ग्लेन फिलिप्स, ओशाने थॉमस व एविन लुईस, आरसीबी ने एडम जम्पा, डेनियल सैम्स, फिन एलन, वाशिंगटन सुंदर व केन रिचर्डसन की जगह वानिंदु हसारंगा, दुष्मांथा चमीरा, टिम डेविड, आकाशदीप व जॉर्ज गार्टन तथा हैदराबाद ने जॉनी बेयरस्टॉ की जगह शेरफाने रदरफोर्ड को चुना है।

shikhar dhawan,ipl-14,rashid khan,indian premier league,t20 world cup,saba karim,sunrisers hyderabad,sports news in hindi

हर मैच फाइनल की तरह लेगा हैदराबाद : राशिद

आईपीएल-14 में पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अंतिम-4 में पहुंचना काफी मुश्किल दिख रहा है। पहले चरण में उसे सात में से एक मैच में ही जीत मिली थी, जबकि छह में हार का सामना करना पड़ा। अब उसे सात में से कम से कम छह मैच जीतने हैं। टीम के मुख्य खिलाड़ी अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने कहा है कि उनकी टीम अब हर मैच को फाइनल मैच की तरह लेगी और सीजन का अंत अच्छी तरह से करना चाहेगी।

राशिद ने हैदराबाद द्वारा ट्वीटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि हम बाकी बचे सीजन के लिए तैयार हैं। हां हमें पहले चरण में अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी, लेकिन हम अच्छा अंत करना चाहेंगे और हर मैच को फाइनल की तरह लेंगे और अपना सौ फीसदी देने की कोशिश करेंगे। मैं अपनी बल्लेबाजी पर काम कर रहा हूं। आखिरी में 15-25 रन टीम के लिए काफी अहम होते हैं। मेरा ध्यान सही माइंडसेट हासिल करने पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत