न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धोनी-कोहली की कप्तानी पर ये है जडेजा की राय, राहुल के लिए बोले गंभीर, गांगुली ने 5वें टेस्ट के लिए कहा...

हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा पिछले दिनों इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का अहम हिस्सा थे। जडेजा पर कप्तान विराट कोहली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 13 Sep 2021 8:41:14

धोनी-कोहली की कप्तानी पर ये है जडेजा की राय, राहुल के लिए बोले गंभीर, गांगुली ने 5वें टेस्ट के लिए कहा...

हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा पिछले दिनों इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का अहम हिस्सा थे। जडेजा पर कप्तान विराट कोहली ने इतना भरोसा जताया कि उन्हें चारों टेस्ट में दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पर वरीयता दी। अब जडेजा आईपीएल-14 के दूसरे फेज के लिए यूएई पहुंच चुके हैं। वे चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) टीम के सदस्य हैं और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलेंगे।

अब जडेजा ने धोनी और कोहली की कप्तानी को लेकर अपनी रिएक्शन दी है। जडेजा ने 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के साथ बातचीत करते हुए कहा कि मेरे हिसाब से दोनों कप्तानी में काफी अलग है। मुझे लगता है कि धोनी भाई काफी शांत हैं, लेकिन कोहली ज्यादा आक्रामक और फील्ड पर पॉजिटिव कप्तान हैं। दोनों का अलग स्टाइल है टीम को लीड करने का। जडेजा ने माना कि उन्हें धोनी की कमी महसूस होती है। उन्होंने कहा कि धोनी मुझे सही दिशा में गाइड करते थे। हमारा बॉन्ड 12 साल पुराना है।

ravindra jadeja,gautam gambhir,sourav ganguly,virat kohli,ms dhoni,india,england,lokesh rahul,fifth test,sports news in hindi,ipl

आईपीएल में राहुल का बेस्ट परफोरमेंस बाकी : गंभीर

भारत के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने लोकेश राहुल से आईपीएल के बाकी सत्र में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताते हुए कहा है कि तीनों सत्र में 50 से ऊपर के औसत के बावजूद अभी तक उन्होंने बेस्ट प्रदर्शन नहीं किया है। किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान राहुल ने इस सत्र में सात मैच में 66 के औसत से रन बनाए हैं। गंभीर ने स्टार स्पोटर्स के शो ‘गेम प्लान’ में कहा कि राहुल ने रन बनाए हैं लेकिन हमने यह नहीं देखा कि वे क्या हासिल कर सकते हैं। वे ऐसा सत्र खेल सकते हैं, जैसा कभी कोहली ने खेला था। दूसरी टीमों के बारे में गंभीर ने कहा कि यूएई के हालात गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस के अनुकूल हैं। हालात जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट को रास आएंगे। आरसीबी के कप्तान कोहली के लिए अलग तरह की चुनौती है।

ravindra jadeja,gautam gambhir,sourav ganguly,virat kohli,ms dhoni,india,england,lokesh rahul,fifth test,sports news in hindi,ipl

भारत-इंग्लैंड सीरीज का ही हिस्सा रहेगा टेस्ट : गांगुली

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सोमवार को कहा कि भारत और इंग्लैंड के बीच प्रस्तावित एक टेस्ट को सीरीज का 5वां और निर्णायक मैच माना जाना चाहिए। गांगुली ने इस मैच को एकमात्र टेस्ट के रूप में मानने की संभावना से भी इंकार किया। यह टेस्ट 10 सितंबर से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाना था, लेकिन भारतीय खेमे में कोरोनावायरस के सेंध लगाने से इसे ऐनमौके पर रद्द कर दिया गया।

गांगुली ने कहा कि हम चाहते हैं कि सीरीज पूरी हो जाए क्योंकि यह हमारी इंग्लैंड में 2007 के बाद श्रृंखला में पहली जीत होगी। बीसीसीआई का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट वास्तविक प्रारूप है और इससे किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को पत्र लिखकर रद्द कर दिए मैच के भाग्य पर विवाद समाधान समिति (डीआरसी) के फैसले की मांग की है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत