Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पोलार्ड ऐसा करने वाले पहले हरफनमौला, रोहित के नाम अनचाहा रिकॉर्ड, इंजमाम के नहीं आया था हार्ट अटैक

मुंबई इंडियंस के हरफनमौला कैरेबियाई खिलाड़ी किरोन पोलार्ड टी20 क्रिकेट में 10 हजार रन और 300 विकेट लेने वाले पहले क्रिकेटर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 Sep 2021 1:19:50

पोलार्ड ऐसा करने वाले पहले हरफनमौला, रोहित के नाम अनचाहा रिकॉर्ड, इंजमाम के नहीं आया था हार्ट अटैक

मुंबई इंडियंस के हरफनमौला कैरेबियाई खिलाड़ी किरोन पोलार्ड टी20 क्रिकेट में 10 हजार रन और 300 विकेट लेने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। मंगलवार को आईपीएल-14 में पोलार्ड ने पंजाब किंग्स के कप्तान लोकेश राहुल को अपना 300वां शिकार बनाया। इस मैच से पहले उनके खाते में 298 विकेट थे। इसके साथ ही पोलार्ड के कुल 565 मैच में 11217 रन हो गए हैं। टी20 में सबसे ज्या दा 546 विकेट वेस्टचइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने लिए हैं। रनों के मामले में वेस्टइंडीज के ही क्रिस गेल नं.1 पोजिशन पर हैं।

गेल ने 440 पारियों में 14276 रन जुटाए हैं। पोलार्ड से पहले ब्रावो, इमरान ताहिर, सुनील नरेन, लसिथ मलिंगा, राशिद खान, शाकिब अल हसन, सोहेल तनवीर, वहाब रियाज, शाहिद आफरीदी और आंद्रे रसेल भी टी20 क्रिकेट में 300 विकेट झटक चुके हैं। पोलार्ड ने मुकाबले में दो विकेट लेने के साथ नाबाद 15 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। पोलार्ड ने कहा कि जब भी मुझे गेंदबाजी करने का मौका मिलता है, मैं अपना बेहतरीन करता हूं। टी20 में 300 विकेट मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैं हर परिस्थिति के लिए तैयार रहता हूं और इसी हिसाब से खुद को प्रैक्टिस देता हूं।

मुझे पता है कि मैं खेल के हर क्षेत्र में क्या कर सकता हूं। टीम को मुझसे जो चाहिए, उसे करने में मुझे ज्यादा खुशी होगी। आप कोशिश करते हैं और देखते हैं और निर्धारित करते हैं कि आप किसे टारगेट कर सकते हैं और किसे नहीं। मैंने अपने 300वें विकेट का लुत्फ उठाया जो राहुल का था और जाहिर तौर पर यह एक ऐतिहासिक और बहुत खास है। मैं मानता हूं कि मेरे पास गति, स्विंग और सीम नहीं है लेकिन, मैं दिमाग का इस्तेमाल कर सकता हूं और काम पूरा कर सकता हूं।


kieron pollard,rohit sharma,inzamam ul haq,ipl-14,indian premier league,inzamam heart attack,sports news in hindi आईपीएल में सर्वाधिक दफा 10 से कम स्कोर पर आउट होने वाले बल्लेबाज बने रोहित

रोहित शर्मा को टी20 क्रिकेट के सबसे दिग्गज बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। रोहित ने पंजाब के खिलाफ हुए मैच में एक ऐसा रिकॉर्ड बना डाला, जिसकी उनके फैंस ने कभी उम्मीद नहीं की होगी। रोहित आईपीएल के 14 साल के इतिहास में 10 से कम के स्कोर पर सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित से ज्यादा बार सिंगल डिजिट में कोई खिलाड़ी आउट नहीं हुआ है। इस अनचाही रेस में रोहित ने दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ दिया है। रोहित 8 रन बनाकर रवि बिश्नोई के शिकार बने। रोहित के आईपीएल करियर में यह 59वां ऐसा मौका था, जब वे 10 से कम के स्कोर पर आउट हुए हों। कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक (58) दूसरे, चेन्नई सुपर किंग्स के रोबिन उथप्पा और सुरेश रैना (51-51) संयुक्त तीसरे तथा दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन (47) चौथे स्थान पर हैं।


kieron pollard,rohit sharma,inzamam ul haq,ipl-14,indian premier league,inzamam heart attack,sports news in hindi दिल नहीं, पेट के कारण हुई थी एंजियोप्लास्टी : इंजमाम

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान व दाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज इंजमाम उल हक (51) ने स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें हार्ट अटैक नहीं आया था और वे नियमित जांच के लिए डॉक्टर के पास गए थे। इंजमाम ने बताया कि मुझे दिल के आस-पास कहीं भी बैचेनी नहीं थी, लेकिन पेट के कारण एंजियोप्लास्टी की गई। भविष्य में दिल को खतरे से बचाने के लिए सर्जरी हुई। यूट्यूब चैनल पर इंजमाम ने बताया कि मैंने रिपोर्ट्स देखी, जिसके अनुसार मुझे हार्ट अटैक आया था। ऐसा नहीं है। मैं नियमित जांच के लिए डॉक्टर के पास गया था, जिन्होंने कहा कि वे एंजियोग्राफी करना चाहते हैं।

एंजियोग्राफी के दौरान उन्होंने देखा कि मेरी एक धमनी ब्लॉक थी। इसीलिए उन्होंंने परेशानी कम करने के लिए स्टेंट डाले। यह आसान था और सफलतापूर्वक हो भी गया और 12 घंटे बाद ही मैं अस्पताल से आ गया। मुझे अच्छा महसूस हो रहा है। मेरे लिए दुआ करने वालों का मैं शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि इंजमाम 3 दिन से सीने में दर्द की शिकायत कर रहे थे। सोमवार को दोबारा जांच हुई तो पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology