न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जडेजा ने बनाया स्पेशल रिकॉर्ड, कोहली ने की इस कप्तान की बराबरी, मांजरेकर ने इसलिए लिया द्रविड़ का नाम

बाएं हाथ के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा लंबे समय से भारतीय टीम की सफलता में योगदान दे रहे हैं। वे खेल के तीनों विभागों बैटिंग, बॉलिंग और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 07 Sep 2021 8:34:05

जडेजा ने बनाया स्पेशल रिकॉर्ड, कोहली ने की इस कप्तान की बराबरी, मांजरेकर ने इसलिए लिया द्रविड़ का नाम

बाएं हाथ के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा लंबे समय से भारतीय टीम की सफलता में योगदान दे रहे हैं। वे खेल के तीनों विभागों बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग में कमाल के खिलाड़ी हैं। शुरुआत में उन्हें वनडे और टी20 स्पेशलिस्ट माना जाता था, लेकिन उन्होंने धीरे-धीरे टेस्ट में भी अपनी उपयोगिता साबित कर दी। जडेजा फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैच की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। खास बात ये है कि उन्हें अब तक हुए चारों टेस्ट में दिग्गज ऑफ स्पिनर या यूं कहें कि हरफनमौला खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन पर वरीयता दी गई है।

शुरुआती तीन टेस्ट में बल्ले से चले जडेजा ने द ओवल में खेले गए चौथे टेस्ट में अपनी फिरकी का जादू चलाया। उन्होंने स्पिन से चार बल्लेबाजों का शिकार किया। इसके साथ ही रिकॉर्ड बुक में जडेजा के नाम एक उपलब्धि जुड़ गई। जडेजा अब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 50 विकेट और 500 रन बनाने का कमाल करने वाले चौथे भारतीय ऑलराउंडर बन गए हैं। उनके 51 विकेट व 672 रन हैं। जडेजा से पहले कपिल देव (85 विकेट, 1355 रन), वीनू मांकड़ (54 विकेट, 618 रन) और अश्विन (88 विकेट, 970 रन) ने यह कारनामा किया है।

india,england,india vs england,fourth test,ravindra jadeja,virat kohli,kapil dev,sanjay manjrekar,rahane,sports news in hindi

कोहली इंग्लैंड की धरती पर एक सीरीज में दो टेस्ट जीतने वाले भारतीय कप्तान बने

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट जीतकर एक बड़ी उपलब्धि अपने खाते में जोड़ ली। वे इंग्लैंड की धरती पर एक सीरीज में दो टेस्ट जीतने के भारतीय कप्तानों के एलीट क्लब में महान ऑलराउंडर कपिल देव के साथ शामिल हो गए हैं। भारत ने कपिल की कप्तानी में 1986 में सीरीज 2-0 से जीती थी। आपको बता दें कि 2014 में एमएस धोनी से टेस्ट कप्तानी लेने के बाद कोहली ने 65 टेस्ट में कप्तानी की है। कोहली को 38 में जीत, 16 में हार मिली, जबकि 11 टेस्ट ड्रॉ रहे। उनका जीत प्रतिशत 58.46 है। कपिल ने 1983 से 1987 तक 34 टेस्ट में 4 जीते, 7 हारे, 1 टाई और 22 बेनतीजा खत्म हुए।

india,england,india vs england,fourth test,ravindra jadeja,virat kohli,kapil dev,sanjay manjrekar,rahane,sports news in hindi

मांजरेकर ने रहाणे को हटा इन दो में से किसी को मौका देने के लिए कहा

भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे के खराब फॉर्म को लेकर पूर्व बल्लेबाज व कमेंटेटर संजय मांजेरकर ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। रहाणे ने अब तक आठ पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है। उनकी हर तरफ से आलोचना हो रही है। मांजरेकर ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर बातचीत के दौरान कहा कि रहाणे को काफी मौका मिल चुका है। जो खिलाड़ी बेंच पर बैठे हुए हैं उनको लेकर आपके मन में एक अलग तरह का ख्याल है।

सोचिए अगर मुझे ड्रॉप नहीं किया जाता तो राहुल द्रविड़ समेत सभी दिग्गज खिलाड़ी ना आ पाते। मेरे ख्याल से रहाणे की जगह पहले हनुमा विहारी और फिर शायद सूर्यकुमार यादव को खिलाया जा सकता है। रिजर्व खिलाड़ी बेंच पर बैठे हुए हैं इसलिए आप उनके खेल के बारे में उतना जानते नहीं हैं। हालांकि बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ने रहाणे का बचाव किया था। उन्होंने कहा कि रहाणे इस वक्त बुरे दौर से गुजर रहे हैं और टीम उनके लिए ज्यादा चिंतित नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत