न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन दो दिग्गजों ने की रहाणे को हटाने की मांग, गावस्कर ने कोहली के फैसले पर उठाया सवाल, मांजरेकर हुए ट्रोल

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में फैंस का दिल तोड़ दिया। वे चार टेस्ट की सात पारियों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 06 Sep 2021 12:30:40

इन दो दिग्गजों ने की रहाणे को हटाने की मांग, गावस्कर ने कोहली के फैसले पर उठाया सवाल, मांजरेकर हुए ट्रोल

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में फैंस का दिल तोड़ दिया। वे चार टेस्ट की सात पारियों में केवल 109 रन जुटा सके हैं, जिसमें एक फिफ्टी भी शामिल है। ओवल में जारी चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में वे खाता भी नहीं खोल पाए जबकि यह पिच बल्लेबाजों की मददगार रही। पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण और जहीर खान ने रहाणे को टीम इंडिया से ब्रेक देने और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खेलने का सुझाव दिया है। लक्ष्मण ने कहा कि अभी रहाणे किसी तरह की लय में नहीं हैं। रहाणे को ब्रेक देने की जरूरत है। मुझे नहीं पता कि भविष्य में उनके लिए क्या है।

जिस तरह की फॉर्म और आत्मविश्वास उन्होंने दिखाया है और उनकी बॉडी लैंग्वेज जैसी रही है उसके हिसाब से वे भरोसे में नहीं लग रहे। ओल्ड ट्रेफर्ड में होने वाले पांचवें टेस्ट में रहाणे की जगह हनुमा विहारी को मौका मिलना चाहिए। जहीर ने कहा कि अभी रहाणे फॉर्म में नहीं हैं। ऐसे में उन्हें ठहरकर सोचना होगा और थोड़ा समय फर्स्ट क्लास क्रिकेट को देना होगा। जरूरी है कि ऐसे खिलाड़ी को प्रेशर से हटाया जाए और सुधार का मौका दिया जाए। यदि आप फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलना चाहते हैं तो ऐसा करिए क्योंकि वहां दबाव कम होता है और आप नई चीजें कर सकते हैं।

ajinkya rahane,virat kohli,sanjay manjrekar,vvs laxman,zaheer khan,india,england,india vs england,fourth test,sports news in hindi

जडेजा को रहाणे से पहले भेजने पर हैरान हैं गावस्कर

ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दोनों पारियों में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को प्रमुख बल्लेबाज और टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे से पहले बल्लेबाजी करने भेजा। इस फैसले पर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने एतराज जताया है। गावस्कर ने कमेंट्री के दौरान कहा कि यह फैसला तो मेरी समझ से परे है।

मुझे लगा था पहली पारी में शायद रहाणे किसी वजह से वक्त पर तैयार नहीं हो पाए इसलिए जडेजा बल्लेबाजी करने उनसे पहले आए। हो सकता है वे टायलेट ब्रेक के लिए गए हो लेकिन नहीं यह तो सोचा-समझा फैसला था। मुझे तो यह बात समझ ही नहीं आ रही कि रहाणे आपके उप कप्तान हैं, वे प्रमुख बल्लेबाज हैं फिर जडेजा को उनसे पहले कैसे भेजा जा रहा है। इस टीम में सबके लिए एक नियम नहीं होता है, हर किसी के लिए अलग-अलग नियम बनाया हुआ है।

ajinkya rahane,virat kohli,sanjay manjrekar,vvs laxman,zaheer khan,india,england,india vs england,fourth test,sports news in hindi

मांजरेकर के तारीफ करते ही आउट हुए शार्दुल-पंत!

ओवल टेस्ट की दूसरी पारी में शार्दुल ठाकुर और ऋषभ पंत के बीच शतकीय साझेदारी हुई। इसके बाद दोनों लगातार दो ओवर में विकेट गंवा बैठे। सोशल मीडिया पर फैंस ने इसका गुस्सा कमेंट्री कर रहे संजय मांजरेकर पर निकाला और उन्हें ट्रोल किया। असल में जैसे ही मांजरेकर ने शार्दुल की तारीफ की, तभी जो रूट की गेंद पर ओवर्टन ने उनका तगड़ा कैच ले लिया और वे 60 रन पर आउट हो गए। इसके बाद ऐसा ही पंत के साथ भी देखने को मिला।

जब पंत 50 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी मांजरेकर ने उनकी प्रशंसा की और वे भी आउट हो गए। इससे फैंस ने मांजरेकर को मनहूस और अपशगुन बताया। वे मांजरेकर को कमेंट्री बॉक्स से बैन करने की मांग भी कर रहे हैं। फैंस के मुताबिक टेस्ट के तीसरे दिन भी जब मांजरेकर कमेंट्री बॉक्स में थे तो जमे जमाए बल्लेबाज रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा आउट हो गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत