Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोहली की वनडे में भी कप्तानी जानी तय! इस क्रिकेटर ने बताए ये कारण, अजहर-इरफान ने इसलिए उठाए सवाल

दुनिया के बेस्ट बैट्समैन में शुमार विराट कोहली ने गुरुवार को अचानक सोशल मीडिया पर विश्व कप के बाद टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 18 Sep 2021 12:04:16

कोहली की वनडे में भी कप्तानी जानी तय! इस क्रिकेटर ने बताए ये कारण, अजहर-इरफान ने इसलिए उठाए सवाल

दुनिया के बेस्ट बैट्समैन में शुमार विराट कोहली ने गुरुवार को अचानक सोशल मीडिया पर विश्व कप के बाद टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर हर किसी को चौंका दिया। वे वनडे और टेस्ट में कप्तान बने रहेंगे। इस बीच, पूर्व भारतीय ओपनर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कोहली को लेकर बयान दिया है। चोपड़ा का मानना है कि कोहली को वनडे व टेस्ट और रोहित शर्मा को टी20 कप्तान के रूप में इस्तेमाल करने की सोच ज्यादा वक्त तक नहीं चल सकती। सीमित ओवर क्रिकेट के दोनों फॉर्मेट के बीच समानता के कारण इनकी कप्तानी एक ही खिलाड़ी को मिलनी चाहिए।

आकाश ने अपने यू ट्यूब चैनल पर कहा कि विभाजन लाल और सफेद गेंद के बीच है। जो रूट व इयोन मोर्गन, आरोन फिंच व टिम पेन-आम तौर पर आप पाते हैं कि सफेद गेंद और टेस्ट का कप्तान अलग हो सकते हैं। स्प्लिट कप्तानी का फॉर्मूला अच्छे से चल सकता है लेकिन टेस्ट व वनडे में एक कप्तान और टी20 में अलग, मुझे इस फॉर्मूले के काम करने की संभावना बेहद कम लगती है। ऐसे में कोहली के लंबे समय तक वनडे कप्तान बने रहने की संभावना कम ही नजर आ रही है क्योंकि टी20 और वनडे में बहुत ज्यादा फर्क नहीं है। आप दोनों फॉर्मेट में एक ही ब्रांड का क्रिकेट खेलते हैं। इनके खिलाड़ी लगभग एक जैसे हैं। भारतीय टीम को देखें तो 7 से 9 खिलाड़ी एक जैसे हैं।


virat kohli,indian captain virat kohli,aakash chopra,mohammed azharuddin,irfan pathan,ipl-14,rcb,sports news in hindi कोहली के कप्तानी छोड़ने पर अजहर-इरफान ने दी यह रिएक्शन

विराट कोहली के टी20 में कप्तानी छोड़ने के फैसले के समय पर भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गजों ने सवाल उठाए हैं। ये दिग्गज हैं पूर्व कप्तान स्टाइलिश बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन और पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान। अजहर ने ट्वीट किया ये हैरानी भरा है कि कोहली ने टी20 फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ने का फैसला किया, लेकिन इस ऐलान का वक्त और भी ज्यादा हैरान करने वाला है, क्योंकि टी20 विश्व कप नजदीक ही है अब इसकी जो भी कीमत होगी, ये उनका फैसला है, तो ठीक है।

इरफान ने स्पोर्टस्टार के साथ बातचीत में कहा कि इस घोषणा की टाइमिंग ने मुझे निश्चित तौर पर चौंकाया है क्योंकि आम तौर पर ऐसे फैसले टूर्नामेंट के बाद लिए जाते हैं। मैं ये सोचकर हैरान हूं कि अगर हम विश्व कप जीत जाते हैं, तो क्या होगा? कोहली एक शानदार लीडर हैं और हमने टेस्ट में देखा है कि उनका नेतृत्व क्या कर सकता है।


virat kohli,indian captain virat kohli,aakash chopra,mohammed azharuddin,irfan pathan,ipl-14,rcb,sports news in hindi क्वारंटाइन पूरा कर कोहली ने आरसीबी के साथ शुरू किया अभ्यास

आईपीएल-14 के सैकंड फेज के मुकाबले रविवार (19 सितंबर) से शुरू होने जा रहे हैं। पहला मैच दुबई में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। इस बीच, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली क्वारंटाइन की अवधि खत्म करने के बाद टीम के साथी खिलाड़ियों से मिले। कोहली और टीम के अन्य खिलाड़ियों ने नेट प्रेक्टिस भी की। आरसीबी ने अपने ऑफिशयल ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें खिलाड़ी आपस में हंसी-मजाक और एक-दूसरे से मिलते दिख रहे हैं। इसके अलावा खिलाड़ियों को नेट प्रेक्टिस करते भी देखा जा सकता है।

आरसीबी ने लिखा कि बोल्ड डायरीज : क्वारंटाइन के बाद आरसीबी टीम में विराट कोहली शामिल हुए। आरसीबी कैंप में कोहली, मोहम्मद सिराज और हमारे कुछ विदेशी खिलाड़ियों ने पहली बार नेट में हिस्सा लिया। यहां हंसी-मजाक हुआ और गले मिले। कोहली व सिराज पिछले शनिवार को इंग्लैंड से चार्टर्ड फ्लाइट से दुबई पहुंचे थे। आरसीबी को 20 सितंबर को कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ना है। आरसीबी फिलहाल तीसरे स्थान पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology