न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वीरू ने इसलिए की रहाणे की वकालत, गंभीर-युवी ने यूं की हंसी-ठिठोली! इस दिन IPL से जुड़ेंगी 2 टीमें

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान और मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे इन दिनों फॉर्म के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वे इंग्लैंड दौरे पर खेले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 14 Sep 2021 9:14:36

वीरू ने इसलिए की रहाणे की वकालत, गंभीर-युवी ने यूं की हंसी-ठिठोली! इस दिन IPL से जुड़ेंगी 2 टीमें

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान और मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे इन दिनों फॉर्म के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वे इंग्लैंड दौरे पर खेले गए चार टेस्ट में अपेक्षानुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए। उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला। ऐसे में वे आलोचकों के निशाने पर आ गए और उन्हें टीम से हटाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। हालांकि पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने रहाणे को एक और मौका देने की बात कही है। सहवाग ने सोनी स्पोर्ट्स चैनल के साथ बातचीत में कहा कि मुझे लगता है कि अगर विदेशी सीरीज खराब जाती है तो आपको घरेलू सीरीज में भी मौका मिलना चाहिए।

विदेशी दौरे कभी-कभी होते हैं और भारत में आप हर साल टेस्ट सीरीज खेलते हो। अब भारत को अपने ही घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। अगर भारत में भी रहाणे का बल्ला नहीं चलता है तो मैं मान सकता हूं कि उनकी फॉर्म खराब है और तभी उन्हें बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। मैंने कई महान खिलाड़ियों को देखा है कि उन्होंने 8-9 टेस्ट में कुछ नहीं किया। उन्हें मौका मिला तो उन्होंने ही एक साल में 1200 से 1500 रन बटोर लिए।

virender sehwag,ajinkya rahane,gautam gambhir,yuvraj singh,ipl-14,ipl-15,indian premier league,sports news in hindi

गंभीर ने फोटो शेयर की तो युवी ने दिया दिलचस्प जवाब

भारत के बाएं हाथ के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने अब क्रिकेट का मैदान छोड़कर राजनीति अपना ली है। वे फिलहाल दिल्ली से भाजपा के सांसद हैं। गंभीर ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फ्लैशबैक फोटो शेयर की, जिसमें साथी खिलाड़ी युवराज सिंह एक टेस्ट में हल्के-फुल्के पल के दौरान उनकी शर्ट खींचते हुए दिखाई दे रहे हैं। गंभीर ने कैप्शन में लिखा कि भगवान का शुक्र है कि हमारे चेहरे पर बड़ी मुस्कान है अन्यथा लोगों को लगता है कि आप (युवी) मुझे लड़ने से रोक रहे हैं।

युवराज ने गंभीर की इस पोस्ट पर मजेदार जवाब देते हुए लिखा कि आपको लड़ाई में शामिल होने से रोकने के लिए मुझे हमेशा ऐसा करना पड़ता था। आपको बता दें कि गंभीर और युवराज ने 2007 में टी20 और 2011 में वनडे विश्वै कप में भारत को चैंपियन बनाने में खास भूमिका निभाई थी। गंभीर अब आईपीएल-14 में हिंदी कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे।

आईपीएल-15 में नजर आएंगी दो नई टीमें

अगले साल होने वाले आईपीएल-15 में दो नई टीमों को शामिल करने की पूरी तैयारी पूरी कर ली गई है। नीलामी की डेट भी फाइनल हो गई है। एएनआई के अनुसार नीलामी 17 अक्टूबर को होगी। इसके साथ ही मेगा ऑक्शन का समय भी फाइनल कर दिया गया है। 10 टीमों के लिए मेगा ऑक्शन अगले साल जनवरी में होगी। बीसीसीआई ने पिछने दिनों ही नीलामी को लेकर टेंडर भरने की डेट फाइनल कर दी थी, जिसके अनुसार 5 अक्टूबर तक कोई भी कंपनी टेंडर भर सकती है। कंपनियां 10 लाख रुपए देकर टेंडर दस्तावेज खरीद सकती है। दो नई टीमों के लिए बीसीसीआई ने आधार मूल्य 1700 से बढ़ाकर 2000 करोड़ कर दिया है। इनकी एंट्री से बीसीसीआई को करीब 50 हजार करोड़‍ रुपए की कमाई होगी। आईपीएल-15 में 74 मैच कराए जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत