Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आरसीबी गेंदबाज यश दयाल पर बैन — यूपी टी-20 लीग से बाहर, गंभीर यौन उत्पीड़न आरोपों में फंसे

आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल पर बड़ी कार्रवाई हुई है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (UPCA) ने उन्हें यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के चलते यूपी टी20 लीग 2025 से बैन कर दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 17 Aug 2025 12:59:08

आरसीबी गेंदबाज यश दयाल पर बैन — यूपी टी-20 लीग से बाहर, गंभीर यौन उत्पीड़न आरोपों में फंसे

आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल पर बड़ी कार्रवाई हुई है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (UPCA) ने उन्हें यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के चलते यूपी टी20 लीग 2025 से बैन कर दिया है। गोरखपुर लायंस ने दयाल को इस सीजन 7 लाख रुपये में खरीदा था और वे 17 अगस्त से शुरू हो रही लीग में खेलने वाले थे।

27 वर्षीय दयाल पर दो अलग-अलग यौन शोषण के मामले दर्ज हैं। पहला केस गाजियाबाद का है, जिसमें उन पर शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप है। इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई है। दूसरा केस जयपुर का है, जहां उन पर नाबालिग से बलात्कार करने का आरोप है। इस मामले में जयपुर हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है और अगली सुनवाई 22 अगस्त को होगी, जिससे उन पर गिरफ्तारी का खतरा बना हुआ है।
यूपी टी20 लीग का तीसरा सीजन 17 अगस्त से 6 सितंबर तक लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसमें लखनऊ, कानपुर, मेरठ, गोरखपुर, वाराणसी और नोएडा की टीमें हिस्सा लेंगी।

यश दयाल प्रयागराज के रहने वाले हैं और उन्होंने हाल ही में IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। आरसीबी की पहली आईपीएल ट्रॉफी जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी और 13 विकेट लिए थे। हालांकि, अब इन आरोपों के कारण उनका करियर गंभीर संकट में है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027

'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब

मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान

ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली

यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश

कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा

विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल

अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन

शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें

अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती

दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण

किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर

K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश

रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख