न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RCB की फाइनल में एंट्री कोई इत्तेफाक नहीं, हर मैदान फतेह, हर जीत में छुपा है एक नया हीरो

आईपीएल 2025 में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ साल बाद फाइनल में जगह बनाई है। हर मैच में नए हीरो और रिकॉर्ड तोड़ जीतों ने दिखा दिया कि इस बार टीम पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरी है और खिताब की प्रबल दावेदार बनकर उभरी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 30 May 2025 8:22:28

RCB की फाइनल में एंट्री कोई इत्तेफाक नहीं, हर मैदान फतेह, हर जीत में छुपा है एक नया हीरो

आरसीबी पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने आईपीएल 2025 के फाइनल में अपनी सीट पक्की कर ली है। दूसरी टीम कौन सी होगी, इसको लेकर अभी फैसला होना बाकी है, इसमें कुछ वक्त लगेगा। आरसीबी ने चौथी दफा आईपीएल फाइनल में अपनी जगह बनाई है। हालांकि टीम खिताब एक भी बार नहीं जीत पाई है। इस बार टीम ने मिलकर कुछ ऐसा किया, जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था। इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि जो काम अब तक नहीं हुआ, यानी आरसीबी ने खिताब नहीं जीता, वो इस बार हो सकता है।

खत्म हुआ 9 साल का इंतजार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम भले ही इससे पहले भी तीन बार आईपीएल फाइनल में जगह बना चुकी हो, लेकिन इस बार उसे खिताबी भिड़ंत वाले मुकाबले में जाने के लिए 9 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा है। इस बीच नजर इस बात पर भी डाली जानी चाहिए कि टीम ने इस बार आखिर ऐसा क्या क्या किया, जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था। आरसीबी ने इस बार आईपीएल इतिहास का अपना सबसे बड़ा रन चेज किया, जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था। टीम ने 228 रनों के आंकड़े को भी बड़ी आसानी से चेज कर हासिल कर लिया।

CSK और MI को उन्हीं के घर में दी मात

इस साल के आईपीएल में जहां आरसीबी का सिक्का चला, वहीं सीएसके का कोई भी दांव सही नहीं बैठा। आरसीबी ने करीब 17 साल के इंतजार के बाद सीएसके को उसके घर में यानी चेपॉक में हराने में कामयाबी हासिल की। इससे पहले बेंगलुरु ने साल 2008 में ही सीएसके को उसके घर पर हराया था, ये सिलसिला भी इस बार टूट गया। इतना ही नहीं आरसीबी ने इस बार मुंबई इंडियंस को उसके घर यानी वानखेड़े में करीब 10 साल के इंतजार के बाद हराने में सफलता हासिल की। इसके साथ ही टीम ने सात साल बाद दिल्ली कैपिटल्स को दिल्ली ओर केकेआर को सात साल बाद कोलकाता में भी मात दी। जो की एक रिकॉर्ड है। आरसीबी ने सीएसके से अपने दोनों लीग मैच जीते, जो कि आईपीएल के इतिहास में पहली बार हुआ है।

हर जीत का विनर मिला अलग

आरसीबी ने इस बार विरोधी टीम के घर पर अपने सारे के सारे मैच जीतने में कामयाबी हासिल की है। इस तरह से आरसीबी आईपीएल में ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है। टीम की इन सभी जीतों में कोई एक ही खिलाड़ी हीरो बनकर नहीं उभरा। मजे की बात ये रही कि टीम की कुल 9 जीतों में हर बार एक नया खिलाड़ी मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया, जो कि बताता है कि हर बार नए खिलाड़ी ने जिम्मेदारी ली और टीम को जीत दिलाने का काम किया है।

प्लेऑफ में हुआ पहली बार

क्वालीफायर में तो टीम ने पंजाब किंग्स की ओर से दिए गए टारगेट को केवल 10 ओवर में ही हासिल कर लिया। आईपीएल प्लेऑफ में ऐसा पहली बार हुआ है कि टीम ने महज 10 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया हो।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत