न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RCB ने इस खिलाड़ी को बनाया मेंटर और बैटिंग कोच, रहे T20WC विजेता टीम के सदस्य

आरसीबी ने आईपीएल 2025 से पहले ही बड़ा फैसला लेते हुए दिनेश कार्तिक को मेंटर बनाया है। कार्तिक टी20 वर्ल्ड कप 2007 का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 01 Jul 2024 11:55:32

RCB ने इस खिलाड़ी को बनाया मेंटर और बैटिंग कोच, रहे T20WC विजेता टीम के सदस्य

IPL 2024 के एलिमिनेटर में पहुँची RCB की टीम ने 2025 आईपीएल की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। यह टीम अपने साथ बेहतरीन खिलाड़ियों को जोड़ने का काम शुरू से ही करती आई है। आरसीबी की टीम के पास हमेशा से ही अच्छे प्लेयर्स रहे हैं। लेकिन टीम एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। टीम आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर में पहुंची थी, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। अब आरसीबी ने आईपीएल 2025 से पहले ही बड़ा फैसला लेते हुए दिनेश कार्तिक को मेंटर बनाया है। कार्तिक टी20 वर्ल्ड कप 2007 का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेला है। गुजरे आईपीएल सीजन ही उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया था।

आईपीएल 2025 से पहले ही आरसीबी की टीम ने दिनेश कार्तिक को बैटिंग कोच और मेंटर बनाया है। आरसीबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि दिनेश कार्तिक बिल्कुल नए अवतार में आरसीबी के पास वापस आए हैं। वह पुरुष टीम के बैटिंग कोच और मेंटर होंगे। आप आदमी को क्रिकेट से बाहर कर सकते हैं। लेकिन क्रिकेट को इंसान के अंदर से नहीं। 12TH मैन आर्मी।

हार के बाद कार्तिक ने लिया था संन्यास

आईपीएल 2024 में आरसीबी की टीम को एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। आईपीएल में एक खिलाड़ी के तौर पर उनका ये आखिरी मैच था। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। तब उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था कि जीवन में दूसरी चीजों में आगे बढ़ना चाहता हूं। मैं इस मौके पर अपने सभी कोच, कप्तान, साथी खिलाड़ी, चयनकर्ताओं और सपोर्ट स्टाफ का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। हमारे देश में काफी सारे लोग क्रिकेट खेलते हैं ऐसे में मैं खुद को किस्मत वाला मानता हूं जो मुझे भारतीय टीम से खेलने का मौका मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल