न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जडेजा ने कोहली के लिए कही यह बात, आकाश चोपड़ा के हिसाब से दूसरे टेस्ट में ये होगी अंतिम एकादश

स्टार हरफनमौला रवींद्र जडेजा को भारतीय कप्तान विराट कोहली का आक्रामक (एग्रेसिव) अंदाज काफी पसंद है। इंग्लैंड के खिलाफ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 12 Aug 2021 12:56:34

जडेजा ने कोहली के लिए कही यह बात, आकाश चोपड़ा के हिसाब से दूसरे टेस्ट में ये होगी अंतिम एकादश

स्टार हरफनमौला रवींद्र जडेजा को भारतीय कप्तान विराट कोहली का आक्रामक (एग्रेसिव) अंदाज काफी पसंद है। इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम टेस्ट में अर्धशतक जमाने वाले जडेजा का मानना है कि कोहली टीम में अच्छा वातावरण बनाकर रखते हैं और वे हर समय पॉजिटिव रहते हैं। जडेजा ने एएनआई के साथ बातचीत करते हुए कहा कि हां, मैं अंडर-19 के समय से उनके साथ खेल रहा हूं।

वे अब काफी समझदार हो गए हैं और हमेशा पॉजिटिव रहते हैं। कोहली हमेशा ही जीत के लिए देखते हैं चाहे सामने कोई से भी टीम हो, चाहे हम एक बड़ा मैच खेल रहे हों या फिर एक नॉर्मल सीरीज। वे हमेशा डॉमिनेंट रहते हैं और टीम में एक अच्छा वातावरण बनाते हैं और यह उनकी कप्तानी का सबसे बड़ा प्लस प्वॉइंट है और वे हमेशा ही फील्ड पर एग्रेसिव दिखाना चाहते हैं।

आईपीएल से मिलेगी टी20 विश्व कप में मदद : जडेजा

जडेजा ने आईपीएल और टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बात करते हुए कहा कि हां, इंग्लैंड सीरीज के बाद आईपीएल आएगा और उससे टी20 विश्व कप के लिए अच्छी तैयारी हो जाएगी। इसके अलावा हम आईपीएल और विश्व कप दोनों ही संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेलेंगे और मुझे लगता है कि एक मैदान होने से हमारी काफी मदद होगी। यह विश्व कप से पहले अच्छी तैयारी होगी। उल्लेखनीय है कि आईपीएल-14 का दूसरा फेज 19 सितंबर से शुरू होना है और फाइनल 15 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसके बाद अक्टूबर-नवंबर में ही विश्व कप खेला जाएगा।

आकाश ने शार्दुल ठाकुर की जगह इन्हें चुना

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैच की सीरीज का दूसरा टेस्ट 12 अगस्त से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने लॉर्ड्स टेस्ट के लिए टीम इंडिया चुनी है। आकाश ने टीम में शार्दुल ठाकुर की जगह रविचंद्रन अश्विन को मौका दिया है।

चोपड़ा ने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि शार्दुल के बाहर होने से भारतीय बल्लेबाजी कमजोर हो गई है और अगर उनकी जगह पर किसी विशुद्ध तेज गेंदबाज को खिलाया जाता है तो इसका खमियाजा भारत को भुगतना पड़ा सकता है। चोपड़ा तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को टीम में शामिल करने के पक्ष में नजर नहीं आए। चोपड़ा ने कहा कि मोहम्मद सिराज ने पहले टेस्ट में बढ़िया गेंदबाजी की थी और उसको देखते हुए उन्हें बाहर बैठाना सही नहीं होगा।

टीम : रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत