न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रवींद्र जडेजा का घुटना चोटिल, इन्होंने उठाए पंत की तकनीक पर सवाल, वेंगसरकर ने की इनकी वकालत

हेडिंग्ले में सीरीज के तीसरे टेस्ट में करारी हार का सामना करने वाली टीम इंडिया के लिए एक और बुरी खबर है। बाएं हाथ के हरफनमौला...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 29 Aug 2021 11:43:45

रवींद्र जडेजा का घुटना चोटिल, इन्होंने उठाए पंत की तकनीक पर सवाल, वेंगसरकर ने की इनकी वकालत

हेडिंग्ले में सीरीज के तीसरे टेस्ट में करारी हार का सामना करने वाली टीम इंडिया के लिए एक और बुरी खबर है। बाएं हाथ के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा चोटिल हैं और उनके अगले दो टेस्ट में उपलब्ध रहने पर संशय पैदा हो गया है। जडेजा ने टेस्ट के बाद अपने घुटने का स्कैन कराया। दरअसल टेस्ट में फील्डिंग के दौरान उन्हें घुटने में चोट लगी थी। इसके बाद एहतियाती तौर पर उन्हें स्कैन कराने के लिए लीड्स के एक अस्पताल में ले जाया गया।

जडेजा ने सोशल मीडिया पर हॉस्पिटल से एक फोटो पोस्ट कर यह जानकारी दी। जडेजा ने इंस्टाग्राम पेज पर अस्पताल के कपड़े पहने हुए एक फोटो पोस्ट की और कैप्शन में लिखा कि यह अच्छी जगह नहीं है। सूत्रों का कहना है जांच के लिए बस स्कैन किया गया। जडेजा ठीक हैं। उल्लेखनीय है कि 2 सितंबर से द ओवल में होने वाले चौथे टेस्ट में जडेजा की जगह रविचंद्रन अश्विन को मौका दिया जा सकता है।

ravindra jadeja,salman butt,rishabh pant,dilip vensarkar,suryakumar yadav,india,england,india vs england,sports news in hindi

सलमान बट ने बताया, क्या गलती कर रहे हैं पंत

इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत बल्लेबाजी को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। वे 5 पारियों में महज 87 रन ही जुटा सके हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने पंत की तकनीक पर सवाल उठाए हैं। बट ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा कि पंत के पास इंग्लैंड की कंडीशन में खेलने की सही तकनीक नहीं है। वे हर गेंद पर क्रीज से बाहर निकलने की कोशिश करते हैं। ऐसी तकनीक से वे टेस्ट क्रिकेट के कामयाब बल्लेबाज नहीं बन पाएंगे। वे काफी कन्फ्यूजन के साथ खेल रहे हैं और आधे दिल से शॉट लगा रहे हैं। जब गेंद एंगल पर जा रही है तो वे शरीर से दूर खेलने की कोशिश कर रहे हैं, जो असल में उन्हें छोड़ देना चाहिए था।

ravindra jadeja,salman butt,rishabh pant,dilip vensarkar,suryakumar yadav,india,england,india vs england,sports news in hindi

चौथे टेस्ट में सूर्यकुमार को मिले मौका : वेंगसरकर

पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने तीसरे टेस्ट में भारत की हार के बाद दाएं हाथ के युवा बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को लेकर राय जाहिर की। वेंगसरकर ने चौथे टेस्ट के लिए छठे एक्सपर्ट बल्लेबाज के तौर पर मुंबई के सूर्यकुमार को शामिल करने की वकालत की। वेंगसरकर ने कहा कि मेरा मानना है कि हमें अपने बल्लेबाजी लाइन-अप को मजबूत करने की जरूरत है जो हनुमा विहारी के बजाय सूर्यकुमार को शामिल करके कर सकते हैं। हमें एक गेंदबाज को बाहर कर छठे बल्लेबाज के साथ उतरना चाहिए। महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने भी छह बल्लेबाजों के साथ खेलने का समर्थन किया है। सूर्यकुमार में वह प्रतिभा और जज्बा मौजूद है जो भारतीय टीम के लिए अंतर पैदा कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत