न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ICC Test Ranking : नं.1 ऑलराउंडर बने जडेजा, जानें- बल्लेबाजी व गेंदबाजी में भी भारतीयों का हाल

बाएं हाथ के हरफनमौला रवींद्र जडेजा के लिए बुधवार का दिन खास रहा। वे आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक ऑलराउंडर बन गए हैं। जडेजा

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 23 Jun 2021 6:49:31

ICC Test Ranking : नं.1 ऑलराउंडर बने जडेजा, जानें- बल्लेबाजी व गेंदबाजी में भी भारतीयों का हाल

बाएं हाथ के हरफनमौला रवींद्र जडेजा के लिए बुधवार का दिन खास रहा। वे आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक ऑलराउंडर बन गए हैं। जडेजा ने इस दौड़ में वेस्टइंडीज के खिलाड़ी जेसन होल्डर को पछाड़ा। जडेजा के 386, जबकि होल्डर के 384 रेटिंग अंक हैं। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। स्टोक्स के 377 पॉइंट हैं।

जडेजा के अलावा गेंद और बल्ले के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एक और भारतीय रविचंद्रन अश्विन चौथे पायदान पर हैं। उनके खाते में 353 अंक हैं। जडेजा इससे पहले 17 अगस्त 2017 को पहली पोजिशन पर पहुंचे थे। तब अश्विन तीसरे स्थान पर थे। ये दोनों फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

32 वर्षीय जडेजा इस साल इंग्लैंड में घर में ही खेली गई चार मैच की टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाए थे। वे जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे। होल्डर हाल ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खत्म हुई टेस्ट सीरीज में कोई छाप नहीं छोड़ पाए। शाकिब अल हसन तीसरे, काइल जैमिसन चौथे, मिशेल स्टार्क पांचवें स्थान पर हैं।

विराट कोहली चौथे पायदान पर कायम हैं

बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग देखें तो भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली चौथे पायदान पर कायम हैं। उनके 814 अंक हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भी दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डि कॉक की टॉप-10 में वापसी हुई है। डि कॉक वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार बल्लेबाजी के चलते मैन ऑफ द सीरीज रहे।

गेंदबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस पहले पायदान पर बने हुए हैं। उनके 908 अंक हैं। ऑफ स्पिनर अश्विन (850) दूसरे पायदान पर हैं। वे इकलौते भारतीय हैं, जो ऑलराउंडर और गेंदबाज दोनों रैंकिंग में टॉप-5 में हैं। टॉप-10 गेंदबाजों में अश्विन के अलावा कोई भारतीय नहीं है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी तीसरे और नील वैगनर पांचवें नंबर पर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?