Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जडेजा का टेस्ट छोड़ने का कोई इरादा नहीं! ट्वीट कर अटकलों पर लगाया विराम, मेक्सवैल का तूफानी शतक

टीम इंडिया के बाएं हाथ के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चोटिल होने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं चुने गए हैं। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 Dec 2021 9:28:51

जडेजा का टेस्ट छोड़ने का कोई इरादा नहीं! ट्वीट कर अटकलों पर लगाया विराम, मेक्सवैल का तूफानी शतक

टीम इंडिया के बाएं हाथ के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चोटिल होने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं चुने गए हैं। इस बीच उनकी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की खबरें सामने आई। जडेजा ने अब ट्विटर पर इन अटकलों को हवा देने वालों पर निशाना साधा है। जडेजा ने दो ट्वीट करके साफ कर दिया कि उनका टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का कोई मूड नहीं है। जडेजा ने पहला ट्वीट करते हुए लिखा, 'झूठे दोस्त अफवाहों पर यकीन करते हैं, जबकि सच्चे दोस्त आप पर यकीन करते हैं।' इसके तीन मिनट बाद उन्होंने टेस्ट जर्सी पहने खुद की एक फोटो शेयर की। उन्होंने कैप्शन लिखा, 'लंबा रास्ता तय करना है।'

जडेजा के ट्वीट से साफ हो गया है कि वे भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में योगदान देना चाहते हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स मे कहा गया था कि जडेजा टी20 व वनडे पर फोकस करने के लिए टेस्ट से संन्यास लेने वाले हैं। इस बीच, कोहली ने भी बुधवार को वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा कि टीम को दक्षिण अफ्रीका में अनुभवी जडेजा की कमी खलेगी लेकिन यह निर्णायक कारक नहीं होगा। जडेजा निश्चित रूप से हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं। वे खेल के तीनों विभागों में योगदान करते हैं, जो काफी महत्वपूर्ण है विशेषकर विदेशी परिस्थितियों में। उनकी निश्चित रूप से कमी खलेगी।
ravindra jadeja,glenn maxwell,allrounder jadeja,bbl,big bash league,australia,sports news in hindi BBL : मेक्सवैल ने मेलबोर्न स्टार्स के लिए ठोका शतक, पर टीम हारी

ऑस्ट्रेलिया में जारी टी20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग (बीबीएल) के मौजूदा सीजन के 13वें मैच में दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने धमाकेदार शतक जड़ा। हालांकि उनकी यह पारी काम नहीं आ सकी और मेलबोर्न स्टार्स को सात विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा। मेक्सवैल की पारी पर सिडनी सिक्सर्स के जोशुआ फिलिप्स ( 91 गेंद, नाबाद 99 रन, 11 चौके, 2 छक्के) की पारी भारी पड़ी।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मेलबोर्न ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 177 रन बनाए। मेक्सवैल ने 57 गेंद में 103 रन ठोके। उनकी पारी में 12 चौके और 3 छक्के शुमार रहे। जवाब में सिडनी ने तीन विकेट के नुकसान पर 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। आपको बता दें कि मेक्सवैल को पिछले दिनों आईपीएल के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने रिटेन किया है। उनका यह प्रदर्शन आरसीबी को खुश कर देगा। मेक्सवैल ने आईपीएल-14 में भी बढ़िया पारियां खेली थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology