न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मीडिया के निशाने पर आए शास्त्री ने किया पलटवार, कहा-पूरा देश खुला है, गावस्कर ने भी किया बचाव

टीम इंडिया के खेमे में कोरोनावायरस के सेंध लगाने के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट ऐनवक्त पर रद्द कर दिया गया था। यह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 12 Sep 2021 7:50:51

मीडिया के निशाने पर आए शास्त्री ने किया पलटवार, कहा-पूरा देश खुला है, गावस्कर ने भी किया बचाव

टीम इंडिया के खेमे में कोरोनावायरस के सेंध लगाने के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट ऐनवक्त पर रद्द कर दिया गया था। यह टेस्ट 10 सितंबर से शुरू होना था। टेस्ट नहीं होने से भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली इंग्लिश मीडिया के निशाने पर आ गए थे। डेली मेल ने लिखा था कि भारत के कोच रवि शास्त्री और विराट कोहली का अपने बायो बबल के बाहर लंदन के एक होटल में बुक लॉन्च में शामिल होना गैर-जिम्मेदार था। शास्त्री ने 1 सितंबर को अपनी बुक लॉन्च का आयोजन किया था, जिसमें कोहली भी आए थे।

इस घटना के बाद ओवल में चौथे टेस्ट से ठीक पहले शास्त्री कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। बुक लॉन्च इवेंट की वजह से बीसीसीआई ने भी कोहली और शास्त्री से नाराजगी जताई थी। अब इस पूरे मामले पर शास्त्री ने चुप्पी तोड़ी है। शास्त्री ने मिड-डे से बातचीत में कहा कि पूरा यूनाइटेड किंगडम (यूके) खुला है। और वहां किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं है। पहले ही टेस्ट मैच से कुछ भी हो सकता था। भारतीय टीम ने कोरोनाकाल में जिस तरह ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में खेला है वैसा कोई टीम नहीं खेली। यहां के विशेषज्ञों से पूछें। किसी भी चीज ने मुझे खेल में इतनी संतुष्टि नहीं दी जैसी अब मिली।

ravi shastri,sunil gavaskar,india,england,india vs england,fifth test,manchester test,book launch,ian chappell,sports news in hindi

गावस्कर ने कहा, कैसे पता कि शास्त्री बुक लॉन्च के कारण हुए पॉजिटिव

पांचवां टेस्ट फिर से कराने को लेकर बीसीसीआई और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) बात कर रहे हैं। इंग्लिश मीडिया के हवाले से कहा गया कि भारतीय खिलाड़ी अंतिम टेस्ट नहीं खेलना चाहते थे। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया है। गावस्कर ने स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। मैनचेस्टर में गेंदबाजों को मदद मिलती। ऐसे में वे क्यों नहीं खेलना चाहेंगे। भारत सीरीज 3-1 से जीत सकता था।

गावस्कर ने शास्त्री का भी बचाव किया, जिन पर कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगा। गावस्कर ने कहा कि किसी को कैसे पता कि शास्त्री बुक लॉन्च कार्यक्रम के कारण पॉजिटिव हुए। कार्यक्रम के बाद जब खिलाड़ियों का टेस्ट किया गया तो सभी नेगेटिव थे। इंग्लिश मीडिया कभी भी भारतीय खिलाड़ियों के बारे में न अच्छा बोलेगा और न ही अच्छा लिखेगा। पहले वे सच्चाई का पता लगाएं।

ravi shastri,sunil gavaskar,india,england,india vs england,fifth test,manchester test,book launch,ian chappell,sports news in hindi

चैपल ने कहा, रहाणे के स्थान पर इन तीन में से किसी एक को बनाएं नं.5 बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने माना कि मौजूदा भारतीय टीम को हराना मुश्किल है लेकिन उन्हें कई पक्षों में सुधार करने की जरूरत है। इसमें से एक है मिडिल ऑर्डर बैटिंग। चैपल ने कहा कि ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा भारतीय एकादश में अजिंक्य रहाणे की जगह पांचवें नंबर (थर्ड डाउन) के उम्मीदवार हो सकते हैं। एक मध्य क्रम जो जडेजा, पंत, पांड्या और अश्विन से सजा हो वो आपको रन दिलाएगा।

तीन तेज गेंदबाजों के साथ बल्लेबाजी को भी एक मजबूत अटैक से मदद मिलेगी। ये एक मजबूत और संतुलित अटैक होने का फायदा है और आपको जीत के लिए बड़े स्कोर का पीछा करने की जरूरत नहीं पड़ती। टेस्ट जीतने का सबसे आसान समीकरण बल्लेबाजों के लिए जल्दी स्कोर करना है ताकि गेंदबाजों को 20 विकेट लेने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत