न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धोनी के संन्यास को लेकर शास्त्री ने किया यह खुलासा, कोहली से कप्तानी छीने जाने पर भी तोड़ी चुप्पी

टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने खुलासा किया है कि वर्ष 2014 में महेंद्र सिंह धोनी की टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की खबर से पूरी टीम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 Dec 2021 12:17:50

धोनी के संन्यास को लेकर शास्त्री ने किया यह खुलासा, कोहली से कप्तानी छीने जाने पर भी तोड़ी चुप्पी

टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने खुलासा किया है कि वर्ष 2014 में महेंद्र सिंह धोनी की टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की खबर से पूरी टीम हैरान हो गई थी। धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मेलबोर्न टेस्ट के बाद रिटायरमेंट लेकर सबको चौंका दिया था। धोनी ने वह टेस्ट ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाई थी। धोनी ने पोस्ट मैच कॉन्फ्रेंस में भी संन्यास का कोई संकेत नहीं दिया था। शास्त्री तब टीम इंडिया के डायरेक्टर थे। शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा कि मैच के बाद धोनी मेरे पास आए और कहा कि वे टीम को संबोधित करना चाहते हैं।

सच कहूं तो मुझे लगा कि वे मैच से संबंधित कुछ बातें करेंगे, लेकिन उन्होंने संन्यास का ऐलान कर सबको चौंका दिया। उसके बाद ड्रेसिंग रूम में मौजूद सभी खिलाड़ियों का चेहरा उतर गया था। धोनी खुद भी जानते थे कि भारत का अगला कप्तान कौन होगा। उन्होंने बतौर लीडर विराट कोहली को आगे बढ़ते देखा था। धोनी बस सही वक्त का इंतजार कर रहे थे। धोनी ने 90 टेस्ट खेले। कोहली सिडनी टेस्ट से टेस्ट टीम के कप्तान बने।

ravi shastri,ms dhoni,virat kohli,rohit sharma,team india,sports news in hindi

कोहली और रोहित के लिए आपदा में अवसर : शास्त्री

रवि शास्त्री ने विराट कोहली से वनडे टीम की कप्तानी छीने जाने पर भी चुप्पी तोड़ी है। शास्त्री ने कहा कि कोहली की जगह रोहित शर्मा को वनडे और टी20 टीम का कप्तान बनाना भविष्य के लिए बिल्कुल सही फैसला है। मुझे लगता है कि टेस्ट और वनडे टीम के अलग-अलग कप्तान होना सही है। यह एक तरह से कोहली और रोहित के लिए आपदा में अवसर जैसा साबित हो सकता है, क्योंकि कोरोना से पैदा हुए हालात में एक ही व्यक्ति के लिए तीनों फॉर्मेट में टीम की कप्तानी संभालना आसान नहीं होगा।

वनडे कप्तानी से हटने के बाद अब कोहली टेस्ट क्रिकेट पर फोकस कर सकते हैं और जब तक टीम की बागडोर संभालना चाहते हैं, तब तक ऐसा कर सकते हैं। अब कोहली के पास खेल पर ध्यान देने का पूरा वक्त होगा। उनके पास अभी भी 5-6 साल का क्रिकेट बचा है। उल्लेखनीय है कि कोहली से वनडे कप्तानी लेने पर भारतीय क्रिकेट में विवाद शुरू हो गया था। इस मुद्दे पर कोहली और बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपना पक्ष रखा था, लेकिन दोनों के बयान काफी अलग थे।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज