न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शास्त्री ने बुमराह को लेकर किया यह खुलासा, कहा-टेस्ट रद्द होने पर मुझे बनाया जा रहा बलि का बकरा

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच पूर्व ऑलराउंडर रवि शास्त्री का कार्यकाल इस टी20 विश्व कप के बाद खत्म हो जाएगा। शास्त्री ने अपने कार्यकाल के दौरान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 19 Sep 2021 11:05:04

शास्त्री ने बुमराह को लेकर किया यह खुलासा, कहा-टेस्ट रद्द होने पर मुझे बनाया जा रहा बलि का बकरा

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच पूर्व ऑलराउंडर रवि शास्त्री का कार्यकाल इस टी20 विश्व कप के बाद खत्म हो जाएगा। शास्त्री ने अपने कार्यकाल के दौरान कई सफलताओं का स्वाद चखा। पिछले दिनों इंग्लैंड दौरे के दौरान शास्त्री कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इस बीच शास्त्री ने द गार्डियन को दिए इंटरव्यू में जसप्रीत बुमराह को लेकर खास खुलासा किया। शास्त्री ने कहा कि कोई यह नहीं मानता था कि बुमराह टेस्ट क्रिकेट खेल सकते हैं। वे सफेद गेंद के गेंदबाज थे लेकिन जब मैंने कोच के रूप में जिम्मेदारी संभाली, तो मैंने खुद से पूछा कि मैं विदेशों में 20 विकेट कैसे ले सकता हूं? तभी मेरे दिमाग में बुमराह का नाम आया था। मुझे पता था कि मुझे चार तेज गेंदबाज चाहिए क्योंकि मैंने वेस्टइंडीज के खिलाफ काफी टेस्ट क्रिकेट खेला था।

दक्षिण अफ्रीका दौरा शुरू होने से पहले बनाया था प्लान : शास्त्री

शास्त्री ने आगे कहा कि इसकी शुरुआत दक्षिण अफ्रीका में 2018 में हुई थी और हम उस शानदार सीरीज को 1-2 से हार गए थे। मैंने दौरा शुरू होने से पहले ही विराट कोहली और चयनकर्ताओं से बात की थी कि बुमराह को भारत में टेस्ट क्रिकेट मत खिलाओ। मैं नहीं चाहता था कि केपटाउन टेस्ट से पहले बुमराह को इस फॉर्मेट में दुनिया देखे। बुमराह ने जिस तरह एबी डिविलियर्स को अंदर आती गेंद से आउट किया था उसने यह साबित हो गया था कि वे लंबी रेस के घोड़े हैं। उसके बाद से तो उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वे 24 टेस्ट में 101 विकेट ले चुके हैं जो वाकई शानदार है। बुमराह ने वर्ष 2016 में ऑस्ट्रेलिया में वनडे और टी20 डेब्यू किया था। वे 2013 से आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के सदस्य हैं।

किताब विमोचन समारोह नहीं, लीड्स में आया था कोरोना की चपेट में : शास्त्री

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट रद्द हो गया था। इसके बाद कई लोगों ने शास्त्री को निशाने पर लिया। अब शास्त्री ने एक वेबसाइट से कहा कि वे मुझे बलि का बकरा बनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन मैं चिंतित नहीं हुआ। किताब विमोचन कार्यक्रम में करीब 250 लोग थे। यह विमोचन के समय नहीं हुआ क्योंकि कार्यक्रम 31 अगस्त को था और मैं तीन सितंबर को कोविड पॉजिटिव पाया गया। यह तीन दिन में नहीं हो सकता। मुझे लगता है कि लीड्स में मैं इसकी चपेट में आया।

इंग्लैंड 19 जुलाई को खुला और अचानक होटल में लोग आने शुरू हुए और कोई पाबंदी नहीं थी। मुझे किताब के विमोचन में जाने का बिल्कुल भी पछतावा नहीं है क्योंकि उस समारोह में मैं जिन लोगों से मिला, वे शानदार थे। लड़कों के लिए बाहर निकलना और अलग-अलग लोगों से मिलना अच्छा था, न कि लगातार कमरे में रहना। ओवल टेस्ट में आप 5000 लोगों द्वारा उपयोग की जाने वाली सीढ़ियां चढ़ रहे थे लेकिन किताब के विमोचन पर उंगली उठा रहे हैं?

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत