न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शास्त्री ने कहा, चयन प्रक्रिया में मिले कोच-कप्तान को महत्व, ICC Test Ranking में दूसरे स्थान पर हैं अश्विन

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 19 जनवरी से तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी। अभी तक टीम इंडिया का चयन नहीं किया गया है। इस बीच...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 Dec 2021 9:11:34

शास्त्री ने कहा, चयन प्रक्रिया में मिले कोच-कप्तान को महत्व, ICC Test Ranking में दूसरे स्थान पर हैं अश्विन

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 19 जनवरी से तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी। अभी तक टीम इंडिया का चयन नहीं किया गया है। इस बीच पूर्व कोच व हरफनमौला क्रिकेटर रवि शास्त्री ने चयन प्रक्रिया को लेकर अपनी राय रखी है। शास्त्री चाहते हैं कि भारत भी इंग्लैंड के पैटर्न पर चले। चयन प्रक्रिया सिर्फ कोच और कप्तान के हाथ में होनी चाहिए। इंग्लैंड ने फिलहाल चयन समिति को खत्म कर दिया है और टीम के चयन का अधिकार मुख्य कोच और कप्तान के पास है। शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स के एक शो में कहा कि मुझे लगता है कि इंग्लैंड की तर्ज पर टीम इंडिया को भी टीम चयन को लेकर वही पैटर्न फॉलो करना चाहिए।

चयन प्रक्रिया में कोच और कप्तान को महत्व देना चाहिए, खासकर तब जब कोच के पास पर्याप्त अनुभव हो। जैसे मैं था, राहुल द्रविड़ हैं और कप्तान को भी अपनी बात रखनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि फिलहाल मुख्य कोच और कप्तान से केवल इनपुट मांगा जाता है, फैसला पूरी तरह से चयन समिति का होता है। कप्तान और कोच के पास वीटो पावर नहीं होती। चयनकर्ता जिन खिलाड़ियों को चुनते हैं, वही फाइनल होते हैं। ऐसे में कई बार तकरार देखने को मिलती है। पिछले दिनों यूएई में हुई टी20 विश्व कप के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के चयन को लेकर टीम मैनेजमेंट और सलेक्शन कमेटी में विवाद हो गया था।

ravi shastri,virat kohli,rahul dravid,r ashwin,icc test ranking,sports news in hindi

अश्विन गेंदबाजी व ऑलराउंडर दोनों रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बरकरार

दक्षिण अफ्रीका में खेल रहे भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की बुधवार को जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में गेंदबाजों और ऑलराउंडरों की सूची में दूसरे स्थान पर कायम हैं। बाएं हाथ के हरफनमौला रवींद्र जडेजा ऑलराउंडरों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली ने भी बल्लेबाजों की सूची में क्रमश: 5वीं और 7वीं पोजिशन रिटेन की हुई है। रोहित के 797 और कोहली के 756 अंक हैं। बल्लेबाजों की सूची में ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन (915) शीर्ष और इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (900) दूसरे स्थान पर हैं।

मेलबोर्न टेस्ट में कुछ खास नहीं कर पाने से स्टीवन स्मिथ (877) एक स्थान के नुकसान के साथ चौथे स्थान पर लुढ़क गए। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (879) तीसरे स्थान पर आ गए। टॉप-10 में डेविड वार्नर, दिमुथ करुणारत्ने, बाबर आजम और ट्रैविस हेड भी हैं। टेस्ट गेंदबाजों में अश्विन टॉप-10 में एकमात्र भारतीय हैं। उनके 883 रेटिंग अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस पहले और पाकिस्तान के शाहीन शाह आफरीदी तीसरे स्थान पर हैं। ऑलराउंडरों में वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर नं.1 की कुर्सी पर बने हुए हैं। टीम रैंकिंग में भारत 124 अंक के साथ पहले पायदान पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत