न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जीत के बाद भावुक हुए राशिद खान, मैंने ब्रायन लारा से वादा किया था आपके भरोसे पर खरे उतरेंगे

बांग्लादेश को हराकर अफगानिस्तान की टीम 2024 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान भावुक हो गए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 25 Jun 2024 4:41:24

जीत के बाद भावुक हुए राशिद खान, मैंने ब्रायन लारा से वादा किया था आपके भरोसे पर खरे उतरेंगे

बांग्लादेश को हराकर अफगानिस्तान की टीम 2024 T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान भावुक हो गए। सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद राशिद खान ने कहा कि अफगानिस्तान में जश्न का माहौल होगा। यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। मैंने ब्रायन लारा से वादा किया था कि आपके भरोसे पर खरे उतरेंगे।

2024 T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने अफगानिस्तान के टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना जताई थी तो कइयों को हैरानी हुई, लेकिन यह करिश्मा कर दिखाने वाली टीम के कप्तान राशिद खान ने उनसे वादा किया था कि वह उनके भरोसे पर खरा उतरकर दिखायेंगे।

राशिद ने अपना वादा पूरा किया और अफगानिस्तान ने बड़ी बड़ी टीमों को पीछे छोड़ते हुए बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-8 के अंतिम मैच में जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अफगानिस्तान की जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया विश्व कप से बाहर हो गया। अफगानिस्तान के अलावा भारत, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।

तालीबान का कब्जा और युद्ध से जर्जर इस देश के लिए यह एक बहुत बड़ी कामयाबी है, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई। ऐतिहासिक जीत के बाद अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने कहा, "हमारे लिए सेमीफाइनल में पहुंचना सपना सच होने जैसा है। हमने न्यूजीलैंड को हराया तो यह भरोसा बनने लगा था। सिर्फ एक ही व्यक्ति है जिसने कहा था कि हम सेमीफाइनल तक पहुंच सकते हैं और वह ब्रायन लारा हैं। हमने उन्हें सही साबित कर दिखाया। जब हम स्वागत पार्टी में उनसे मिले तो मैंने उनसे कहा था कि हम आपके भरोसे पर खरे उतरेंगे।"

अफगान कप्तान ने आगे कहा कि अफगानिस्तान में जश्न का माहौल होगा। उन्होंने कहा, "यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। हमने अंडर-19 स्तर पर यह किया है लेकिन इस स्तर पर नहीं। मैं बयां नहीं कर सकता कि देश में क्या माहौल होगा। हमें हर हालत में सेमीफाइनल में पहुंचना था ताकि देशवासियों को यह खुशी दे सकें।"

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल