न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20WC में राशिद खान ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेने वाले बने तीसरे कप्तान, सुपर-8 में जाने के करीब अफगानिस्तान

उन्होंने जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली और टीम को फ्रंट से लीड किया। इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए राशिद ने अपने चार ओवर के स्पेल में न्यूजीलैंड के खिलाफ केवल 17 रन दिए और 4 विकेट भी चटकाए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 08 Jun 2024 3:52:27

T20WC में राशिद खान ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेने वाले बने तीसरे कप्तान, सुपर-8 में जाने के करीब अफगानिस्तान

राशिद खान की कप्तानी में अफगानिस्तान की टीम ने शनिवार 8 जून को न्यूजीलैंड की टीम को 75 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम ने इतिहास रच दिया है। ये पहली बार है, जब अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराया है। टीम की इस जीत में राशिद खान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली और टीम को फ्रंट से लीड किया। इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए राशिद ने अपने चार ओवर के स्पेल में न्यूजीलैंड के खिलाफ केवल 17 रन दिए और 4 विकेट भी चटकाए। इसके साथ ही उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है।

राशिद खान की धारदार गेंदबाजी की बदौलत अफगानिस्तान की टीम न्यूजीलैंड को 84 रन के बड़े अंतर से हराने में कामयाब रही। इस दौरान उन्होंने 4 विकेट का हॉल भी पूरा किया। इसके साथ ही राशिद खान टी20 वर्ल्ड कप में 4 विकेट लेने वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं। इसके पहले ये कारनामा न्यूजीलैंड के कप्तान डेनियल विटोरी और ओमान के कप्तान जीशान मकसूद ही कर सके हैं।

इतना ही नहीं इस प्रदर्शन से राशिद खान टी20 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी करने वाली कप्तान भी बन गए हैं। उन्होंने डेनियल विटोरी के 17 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। डेनियल विटोरी ने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट झटके थे। हालांकि 2021 में ओमान के कप्तान जीशान मकसूद ने इस रिकॉर्ड की बराबरी की थी लेकिन तोड़ नहीं पाए थे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ कप्तान राशिद खान के शानदार प्रदर्शन की बदौलत अब टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में क्वालिफाई करने के करीब पहुंच गई है। अफगानिस्तान टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप सी में है। न्यूजीलैंड को हराने के साथ ही टीम दो मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। अब उसे वेस्ट इंडीज और पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ मुकाबला करना है। अगर वह एक भी मुकाबला जीत जाती है तो उसका सुपर-8 में जाना लगभग तय हो जाएगा। अब न्यूजीलैंड को सुपर-8 में क्वालिफाई करने के लिए अगले तीनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे और इसमें उसका एक मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ होना है। ऐसे में अब उसका क्वालिफाई करना मुश्किल लग रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल