न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने लगाई अफगानिस्तान में शांति की गुहार, विश्व नेताओं से की मार्मिक अपील

अफगानिस्तान में हालात बदतर होते जा रहे हैं। नागरिकों के खिलाफ हमलों में हेलमंड, कंधार और हेरात प्रांत में एक माह में हजार ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 11 Aug 2021 11:27:13

स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने लगाई अफगानिस्तान में शांति की गुहार, विश्व नेताओं से की मार्मिक अपील

अफगानिस्तान में हालात बदतर होते जा रहे हैं। नागरिकों के खिलाफ हमलों में हेलमंड, कंधार और हेरात प्रांत में एक माह में हजार से ज्यादा लोगों की हत्या हो चुकी है या वे घायल हो चुके हैं। अमेरिका ने एक मई को अपने सैनिकों को वापस बुलाना शुरू कर दिया था, जिसके बाद से वहां आतंकी हमले तेज हुए हैं। तालिबान अब तक अफगानिस्तान के लगभग 400 जिलों में से आधे से ज्यादा पर कब्जा कर चुका है। अमेरिका पहले ही अधिकांश सैनिकों को हटा चुका है और 31 अगस्त तक सभी सैनिकों को हटाने की योजना बनाई है। अफगानिस्तान की स्थिति देखकर हर कोई चिंतित है। अब स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने भी इस पर चिंता जताई है।

हमें अराजकता में छोड़कर ना जाएं : राशिद

राशिद ने मंगलवार को अफगानिस्तान में शांति की अपील करते हुए विश्व नेताओं से कहा कि बढ़ती हिंसा के बीच वे उनके देश को अराजकता के बीच छोड़कर ना जाएं। राशिद ने ट्वीट किया कि प्रिय विश्व नेताओं! मेरा देश अराजकता का सामना कर रहा है, हजारों निर्दोष लोग जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं, प्रत्येक दिन शहीद हो रहे हैं। घरों और संपत्ति को नष्ट किया जा रहा है। हजारों परिवार विस्थापित हो गए हैं… हमें अराजकता में छोड़कर ना जाएं। अफगानियों की हत्या और अफगानिस्तान को नष्ट करना बंद हो। हम शांति चाहते हैं।

अफगानिस्तान इस साल होने वाले टी20 विश्व कप में खेलेगा

राशिद ने ट्वीट में अफगानिस्तान का झंडा इस्तेमाल किया है। साथ ही हाथ जोड़ने का भी सिंबल बनाया है। राशिद की भारत समेत दुनियाभर में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वे भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा हैं। टि्वटर पर राशिद को फॉलो करने वालों में पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर रहे वसीम अकरम भी शामिल हैं।

राशिद लीग क्रिकेट में दुनियाभर के दिग्गज बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फांस चुके हैं। राशिद के साथ मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान ने आईपीएल में खूब प्रभावित किया है। आपको बता दें कि देश में चल रही अस्थिरता के बीच अफगानिस्तान इस साल यूएई-ओमान में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत