न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणजी ट्राफी: रियान ने तोड़ा 10 साल पुराना नमन ओझा का रिकॉर्ड, ऋषभ पंत अब भी नंबर वन

इस मैच की पहली पारी में तो रियान के बल्ले से सिर्फ 8 रन निकले थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने विरोधी टीम के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर दी और रणजी ट्रॉफी इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक जड़ने में भी कामयाब रहे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 08 Jan 2024 5:44:59

रणजी ट्राफी: रियान ने तोड़ा 10 साल पुराना नमन ओझा का रिकॉर्ड, ऋषभ पंत अब भी नंबर वन

रियान पराग की कप्तानी में उनकी टीम असम को बेशक रणजी ट्रॉफी 2023-24 सीजन के पहले मैच में छत्तीसगढ़ के हाथों 10 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी, लेकिन इस मैच में उन्होंने जिस तरह की बल्लेबाजी की वह कमाल का रहा। इस मैच की पहली पारी में तो रियान के बल्ले से सिर्फ 8 रन निकले थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने विरोधी टीम के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर दी और रणजी ट्रॉफी इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक जड़ने में भी कामयाब रहे।

रियान पराग अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में उन्होंने अपनी शुरुआत जोरदार अंदाज में की। छत्तीसगढ़ के खिलाफ दूसरी पारी में जहां असम के बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे तो वहीं उन्होंने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की और 155 रन की पारी खेल डाली। रियान ने इस पारी के दौरान सिर्फ 87 गेंदों का सामना किया और 12 छक्कों के साथ-साथ 11 चौके भी लगाए।

रियान पराग ने अपनी इस तूफानी पारी के दौरान अपना शतक सिर्फ 56 गेंदों पर ही पूरा कर लिया और रणजी ट्रॉफी के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। रियान वैसे तो ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए, लेकिन वह नमन ओझा से आगे जरूर निकल आए जो इससे पहले ऐसा करने वाले दूसरे नंबर के बल्लेबाज थे। रियान ने अब नमन को पीछे छोड़ दिया और दूसरे नंबर पर आ गए। नमन ने रणजी में इससे पहले साल 2014 में कर्नाटक के खिलाफ 69 गेंदों पर शतक लगाया था। रणजी में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम पर दर्ज है जिन्होंने साल 2016 में झारखंड के खिलाफ 48 गेंदों पर यह कमाल किया था।

रणजी में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 3 बल्लेबाज

ऋषभ पंत- 48 गेंद

रियान पराग- 56 गेंद

नमन ओझा- 69 गेंद

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत