न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणजी मैच: शार्दुल ठाकुर ने ली हैट्रिक, केएल राहुल हुए असफल, शतक से चूके मयंक

रणजी मैच में पांच साल बाद वापसी करने वाले केएल राहुल कुछ खास नहीं कर सके और हरियाणा के खिलाफ मात्र 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 30 Jan 2025 5:43:32

रणजी मैच: शार्दुल ठाकुर ने ली हैट्रिक, केएल राहुल हुए असफल, शतक से चूके मयंक

रणजी मैच में पांच साल बाद वापसी करने वाले केएल राहुल कुछ खास नहीं कर सके और हरियाणा के खिलाफ मात्र 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 30 जनवरी को कर्नाटक और हरियाणा के बीच खेले जा रहे रणजी मैच में हरियाणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

कर्नाटक के ओपनर अनीश केवी और मयंक अग्रवाल ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े, जिसके बाद राहुल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। केएल राहुल ने 37 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 26 रन बनाए। स्टार बल्लेबाज को अंशुल कंबोज ने आउट कर दिया, जो इस सीजन में हरियाणा के लिए शानदार फॉर्म में हैं।

मयंक अग्रवाल शतक से चूके

केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने दूसरे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की। जिसके बाद केएल राहुल आउट हो गए। इसके बाद मयंक अग्रवाल और देवदत्त पडिक्कल ने हरियाणा के गेंदबाजों पर कर्नाटक का दबदबा कायम रखा और तीसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़े। मयंक ने तीन छक्के और आठ चौके लगाकर स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया। हालांकि, वह नौ रन से शतक से चूक गए।

रोहित, पंत और अय्यर भी रहे थे फ्लॉप

इस से पहले रणज के मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार टेस्ट जोड़ी पूरी तरह से फ्लॉप रही थी, जो मुंबई की हार की वजह भी बनी। रोहित ने पहली पारी में 3 और दूसरी पारी 28 रन बनाए। जायसवाल ने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 26 रन बनाए। जबकि श्रेयस अय्यर 7 गेंद में सिर्फ 11 रन बनाकर चलते बने। ऋषभ पंत भी दिल्ली की ओर से सौराष्ट्र के खिलाफ रणजी मैच में फ्लॉप रहे थे, उन्होंने इस मैच में 10 गेंदों का सामना किया और महज 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

शार्दुल ठाकुर ने ली हैट्रिक

मुंबई के लिए पिछले मैच में शतक लगाने वाले शार्दुल ठाकुर ने मेघालय के खिलाफ हैट्रिक ली। शार्दुल ठाकुर ने 11 ओवरों में 43 रन देकर 4 विकेट लिए, जिनमें से तीन मेडन थे। ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने मुकाबले के दूसरे ओवर में ही अपनी हैट्रिक हासिल कर ली।

शार्दुल ने बाएं हाथ के बल्लेबाज बालचंदर अनिरुद्ध को पहले बोल्ड किया, इसके बाद उन्होंने सुमित कुमार को स्लिप कॉर्डन में कैच कराया और हैट्रिक बॉल पर जसकीरत सिंह सचदेवा को बोल्ड किया। जिसके साथ शार्दुल रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेने वाले पांचवें मुंबई खिलाड़ी बन गए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत